Categories: News

ईंट भट्ठे के पानी भरे गड्ढे में मिले तीनों बच्चियों के शव, पुलिस की आठ टीमें कर रही थीं तलाश

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। खजनी इलाके के गौरापार से बुधवार की सुबह लापता हुई तीनों बच्चियों के शव पानी भरे में गड्ढे में मिले। एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु के नेतृत्व में पुलिस की आठ टीमें बच्चियों की तलाश में लगी थीं। सर्च आपरेशन के दौरान रात में ही पुलिस ने बच्चियों के शव बरामद कर लिए। घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। ​बच्चियों की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। इसकी वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आ सकेगी। बुधवार को बच्चियों के गायब होने पर पुलिस ने सघन अभियान चलाया था। बच्चियों के बारे में सूचना देने पर 25 हजार रुपए देने की घोषणा की गई थी।

रात दो बजे तक पुलिस टीमें करती रही तलाश
बुधवार की सुबह गौरापार की रहने वाली तीन बच्चियां अचानक लापता हो गईं। बच्चियों के गायब होने की सूचना पर एसएसपी खुद मौके पर पहुंच गए। वहां पर मौजूद रहकर सर्च आपरेशन शुरू करा दिया। आठ थानों की पुलिस टीम लगा दी गई। सोशल मीडिया के जरिए उनके बारे में सूचना प्रसारित की गईं। रात में करीब दो बजे पुलिस की एक टीम को पांच साल की बच्ची का शव गांव के पास ईंट भट्ठे के गड्ढे में भरे पानी में उतराया नजर आया। करीब 15 ​फीट गड्ढे में शव देखकर पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने पानी में सर्च किया तो तीनों बच्चियों के शव मिल गए।

बदन पर नहीं चोट के निशान, डूबने से मौत की आशंका
रात में पुलिस ने बच्चियों के शव बरामद किए तो गांव में कोहराम मच गया। तीनों के बदन पर चोट के कोई निशान नहीं थे. इसलिए पुलिस मौत की वजह डूबना बता रही। जबकि परिजन और ग्रामीण अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह सामने आ सकेगी। लोग यह भी कह रहे ​हैं कि बच्चियां बेहद ही गरीब परिवार की हैं। ऐसे में इस बात की भी आशंका है कि वह नित्यक्रिया के लिए उधर गई होंगी। तभी सकरे गड्ढे में गिरकर डूबने से उनकी मौत हो गई होगी।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago