Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। कैंट इलाके के कूड़ाघाट में खुद को मोहल्ले का दादा बताकर रंगदारी मांगने वाला युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उसने दुकानदारों से पहले रुपए मांगे। इंकार करने पर दुकानदार का मोबाइल पटक दिया। कार का शीशा तोड़कर रुपए उठा ले गया। शिकायत मिलने पर कैंट पुलिस ने आरोपित और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने रंगबाज को अरेस्ट कर लिया। उसके दूसरे साथियों की तलाश की जा रही है।
31 मई की रात मनबढ़ों ने मांगी रंगदारी
दरगहिया के मौर्या टोला निवासी मुनिंद्र पांडेय और रोहित सिंह कूड़ाघाट तिराहे पर इलेक्ट्रानिक की एक दुकान चलाते हैं। 31 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे कूड़ाघाट के रहने वाले रजत अग्रहरी उर्फ कल्लन और जिनित सिंह ने अपने साथियों के साथ मुनिंद्र को घेर लिया। उनकी पिटाई करके मोबाइल छीनने लिया। यह भी कहा कि उस इलाके में दुकान चलाना है। तो हर महीने रुपए देते रहो।
रुपए न देने पर तोड़ा कार का शीशा और मोबाइल
दुकानदार ने इस गुंडई का विरोध जताया तो मनबढ़ों ने उनकी कार का शीशा तोड़ दिया। उसमें रखे तीन हजार रुपए लेकर फरार हो गए। बदमाशों की यह करतूत दुकान में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के साथ उन्होंने इसकी तहरीर कैंट पुलिस को दी। इस आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रंगदारी, मारपीट, धमकी, तोड़फोड़ और चोरी करने का केस दर्ज कर लिया। गुरुवार को पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी। तभी उसकी लोकेशन कूड़ाघाट तिराहे पर मिली। इंस्पेक्टर सुधीर सिंह ने फोर्स के साथ उसे पकड़ लिया। रजत के खिलाफ पहले से पांच मुकदमे दर्ज हैं।
-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…
- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…
बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…