Categories: CoronaNewsUp

सोमवार से खुल जाएगा गोरखपुर, बाजारों में लौटेगी रौनक, शुरू हुई तैयारी!

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। जिले में सोमवार से अनलॉक की संभावना जताई जा रही है। कोरोना संक्रमण के लगातार घटते केस को देखते हुए रविवार की शाम तक इस संबंध में डीएम का आदेश जारी हो सकता है। लॉकडाउन में चौपट हो चुके व्यापार की हालत को देखते हुए व्यापारियों ने शुक्रवार को डीएम को पत्र देकर दुकानें खोलने की मांग की थी। संक्रमण के मामले कम होने पर जिला प्रशासन जल्द ही लॉकडाउन खोलने पर फैसला ले सकता है। इसको लेकर अधिकारियों ने मंथन भी शुरू कर दिया है।

संक्रमण घटने पर बढ़ी अनलॉक की संभावना
जिले में रोजाना 50 से 80 के बीच संक्रमित मिल रहे हैं। स्वस्थ होने वालों की संख्या भी 300 से ज्यादा है। अगर इसी तरह मरीजों की संख्या कम होती रही। ठीक होने वाले मरीजों की तादाद बढ़ती रही तो सोमवार की सुबह से अनलॉक हो सकता है। कुछ छह सौ तक एक्टिव केस पहुंचने पर डीएम अनलॉक का फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं। मई माह के तीसरे सप्ताह से कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है। कोविड के करीब 30 अस्पताल ऐसे हैं जहां कोई भी पेशेंट भर्ती नहीं है। कोविड अस्पतालों में 80 प्रतिशत से अधिक बेड खाली चल रहे हैं।

इन बाजारों में लौटेगी रौनक
गोलघर, घंटाघर, पांडेयहाता, बक्शीपुर, रेती चौक, अलीनगर, विजय सिनेमा रोड, जुबिली रोड, घोष कंपनी, असुरन, मोहद्दीपुर सहित अन्य जगह

शनिवार और रविवार की बंदी रहेगी जारी
जिला प्रशासन के लोगों का कहना है कि एक्टिव केस कम होने पर सोमवार को अनलॉक किया जा सकता है। लेकिन इस दौरान साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी। शनिवार और रविवार को लॉकडाउन बरकरार रहेगा।

नियमों करना होगा पालन
— सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बाजार खुलने का आदेश होगा।
— लोगों की भीड़ नहीं होगी। सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जाएगा।
— दुकानों पर उन्हीं लोगों को सामान देंगे जो ग्राहक मास्क लगाए होंगे।
— माल, शापिंग कांपलेक्स, सिनेमाहाल पहले की तरह बंद रहेंगे।
— रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खाने पर रोक रहेगी। पैक कराने की सुविधा मिलेगी।
— शादी समारोहों में कोरोना प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा।

एक्टिव केस कम होने पर अनलॉक का फैसला लिया जा सकता है। इस स्थिति में नियमानुसार ही छूट जाएगी।
के. विज्येंद्र पांडियन, डीएम, गोरखपुर

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

4 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

4 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

5 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago