Categories: Crime

पार्षद सौरभ विश्वकर्मा के खिलाफ राजघाट में दर्ज हुआ मुकदमा

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। राजघाट थाना में मिर्जापुर के पार्षद सौरभ विश्वकर्मा सहित पांच के खिलाफ बलवा, मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि पार्षद ने एक पति—पत्नी को मकान खाली कराने के लिए धमकी दी। पार्षद सहित अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित पति—पत्नी राजघाट थाना पर पहुंच गए। शुक्रवार की आधी रात को दंपति के धरना देने पर पुलिस हरकत में आई। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पार्षद सौरभ विश्वकर्मा के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

रात को पति—पत्नी ने थाने में दिया धरना
मिर्जापुर निवासी अश्वनी कुमार और उनकी पत्नी चंदा शुक्रवार की रात में बच्चे को गोद लिए हुए थाने पहुंचे। उनको देखकर पुलिस ने सुबह पहुंचने को कहा। लेकिन तहरीर लेकर इंसाफ दिलाने की बात कहते हुए पति—पत्नी अपने बच्चे संग थाना पर धरना पर बैठ गए। उनकी जिद देखकर पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। अश्वनी और उनकी पत्नी चंदा ने तहरीर देकर कहा कि दोनों की शादी वर्ष 2018 में परिवार की मर्जी से हुई थी। लेकिन शादी के दो माह बाद से ही उनकी मां सुनीता, भाई अभिषेक अग्रहरी, शिवम अग्रहरी और बहन मुस्कान दोनों को तरह—तरह से परेशान करने लगे।

मकान खाली नहीं किया तो भुगतेंगे अंजाम
दंपति ने आरोप लगाया कि 20 जुलाई को भी परिजनों ने उन लोगों के साथ विवाद किया। जबरन मकान खाली करने को कहा। इंकार करने पर मोहल्ले के पार्षद सौरभ विश्वकर्मा को बुलाया गया। न्यायोचित फैसला करने की जगह पार्षद ने भी धमकी देना शुरू कर दिया। यहां तक कह दिया कि एक हफ्ते के भीतर पति—पत्नी ने मकान खाली नहीं किया तो इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। इसके पहले 22 जुलाई को पीड़ित दंपति ने सीओ कोतवाली को भी दरख्वास्त देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। थाना पर दंपति के धरना देने के बाद पुलिस की आंख खुली। मामला बिगड़ता देखकर पुलिस ने चंदा देवी की तहरीर पर सास सुनीता देवी, ननद मुस्कान, देवर अभिषेक अग्रहरी, शिवम अग्रहरी और पार्षद सौरभ विश्वकर्मा के खिलाफ बलवा, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago