Categories: News

छठ पर्व: उमड़ा आस्था का सैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी मन्नत

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर शुक्रवार की शाम व्रती महिलाओं ने प्रमुख घाटों, जलाशयों और तालाबों पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मन्नत मांगी। महिलाओं संग उनके परिजनों ने भी छठी मईया की पूजा की। नदी घाटों पर दोपहर तीन बजे से ही लोग पहुंचने लगे थे। सांसद रवि किशन ने छठ घाट पर पहुंचकर अपने हाथों से बेदी बनाई। उन्होंने श्रद्धालुओं संग सेल्फी भी ली। विभिन्न घाटों पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों की मुस्तैदी बनी रही। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने फोर्स के साथ भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन की मदद से छठ घाटों की निगरानी की गई। इस दौरान छठ मइया की महिमा की बखान…कांचे ही बांस की बहंगिया, बहंगी लचकत जाए।…केरवा जे फरेला घवदि के ता पर सूगा मेड़राय सहित अन्य गीतों से चहुंओर श्रद्धा का सैलाब उमड़ता नजर आया।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी श्रद्धालुओं से घर पर ही छठ पर्व मनाने की अपील की गई थी। इसके बावजूद लोगों की आस्था का नजर आई। दोपहर बाद से ही फल-फूल और छठ पूजा के अन्य सामानों से भरी डलिया-दऊरा सिर पर रखे लोग घाटों की तरफ जाने लगे। उनके पीछे — पीछे हाथों में कलश और जलते दीप लिए व्रती महिलाएं भी रहीं। गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित भीम सरोवर,राजघाट और डोमिनगढ़ घाट, मानसरोवर, सूर्यकुंड धाम, रामगढ़ ताल समेत विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम भी आयोजित हुए।


देहात के इलाकों में भी व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं द्वारा वेदियों पर दीप जलाकर विधिवत पूजन किया। इसके उपरांत अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा कर बहते पानी में जलते दीप प्रवाहित करके लोग घरों को लौट गए। इस दौरान बच्चों और युवाओं ने जमकर ढोल— नगाड़े बजाए। पटाखे फोड़कर लोगों ने खुशी का इजहार किया।

छठ घाट पहुंचे रविकिशन, अपने हाथों से बनाई बेदी
सांसद रवि किशन शुक्रवार को छठ घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे। पर्व पर उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी। रामगढ़झील के पास बने छठ घाट पर खुद बेदी भी बनाई। वहां मौजूद लोगों से सांसद रविकिशन ने कहा आज जो भी हूं वो छठ माता के आशीर्वाद से ही हूं। वह शाम को गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। वहां भीम सरोवर पर उनके साथ सेल्‍फी खिंचाने की होड़ मच गई। बड़े ही शौक के साथ उन्होंने सेल्फी खिंचवाई। बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान ने सभी को अपनी शुभकामनाएं दी है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

11 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

11 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

12 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago