Categories: HealthNewsUp

परिवार नियोजन अपनाएं, जीवन को खुशहाल बनाएं – डॉ. नंद कुमार

Estimated reading time: 1 minute

• जिला महिला अस्पताल से खुशहाल परिवार दिवस का शुभारंभ

• एसीएमओ परिवार कल्याण और अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक ने किया उद्घाटन

• हर माह 21 तारीख को मनाया जाएगा खुशहाल परिवार दिवस

गोरखपुर। जिले के प्रथम खुशहाल परिवार दिवस का शुभारंभ जिला महिला अस्पताल परिसर से शनिवार को किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नंद कुमार और अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एके सिंह ने फीता काट कर अभियान की शुरूआत की। परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों से दम्पत्तियों को जोड़ने के लिए अब प्रत्येक माह की 21 तारीख को इस दिवस का आयोजन किया जाएगा।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नंद कुमार ने बताया कि प्रयास है कि प्रत्येक माह इस दिवस पर जिले की सभी 43 चिकित्सा इकाईयों पर ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों का शामिल कराया जाए। स्वयंसेवी संस्था उत्तर प्रदेश टेक्निकल सपोर्ट यूनिट (यूपीटीएसयू) और पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल (पीएसआई)-द चैलेंज इनीशिएटिव फॉर हेल्दी सिटीज (टीसीआईएचसी) इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग का तकनीकी सहयोग करेंगी। उन्होंने बताया कि यह दिवस आशा के सक्रिय सहयोग से ही आयोजित होगा। इसमें आशा उन दम्पत्तियों को खासतौर से प्रेरित कर परिवार नियोजन का कोई न कोई साधन प्रेरित करने के लिए प्रेरित करेंगी, जिनके पास तीन उससे अधिक बच्चे हों। इस दिवस पर दम्पत्तियों को परिवार नियोजन के साधनों के बारे में तो बताया ही जाएगी, उनकी सहमति से आशा द्वारा पंजीकरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस साल जनवरी की पहली तारीख के बाद की उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) और उसके बाद विवाह करने वाले दम्पत्तियों को खासतौर से खुशहाल परिवार दिवस से जोड़ा जाएगा। प्रत्येक आशा कार्यकर्ता को लक्ष्य दिया गया है कि वह कम से कम पांच लक्षित दंपत्तियों और नवविवाहित जोड़ों को इस दिवस पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) तक अवश्य ले आएं। उन्होंने जनसमुदाय से आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग की भी अपील की। इस अवसर पर जिला क्वालिटी एश्योरेंस कंसल्टेंट डॉ. मुस्तफा खान, जिला महिला अस्पताल से डॉ. कमलेश, अमरनाथ जायसवाल, पीएसआई-टीसीआईएचसी संस्था से तूलिका, प्रियंका और पवन प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।

सही मार्गदर्शन मिला तो चुना अंतरा

गोरखनाथ क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता निकहत जहां की प्रेरणा से खुशहाल परिवार दिवस पर बबिता (बदला हुआ नाम) ने दो बच्चों के बाद ही अंतरा इंजेक्शन का विकल्प चुन लिया। निकहत जहां ने बताया कि महिला ने खुद उनसे परिवार नियोजन के उचित विकल्प के बारे में सलाह मांगा था। उन्होंने सारे विकल्प के बारे में बताया तो महिला को अंतरा पसंद आया। त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा के बारे में जिला महिला अस्पताल में परिवार नियोजन परामर्शदाता ज्योति और स्टॉफ नर्स रीता ने भी बबिता (बदला हुआ नाम) को सलाह दी। उन्हें अंतरा केयरलाइन के बारे में भी जानकारी दी और बताया कि कोई दिक्कत होगी तो यह केयरलाइन नंबर 18001033044 हर शंका का समाधान करेगा। संतुष्ट होने के बाद महिला ने त्रैमासिक गर्भनिरोधक अंतरा इंजेक्शन का पहला डोज लगवाया।

शासन का निर्देश, डॉक्टर्स करेंगे प्रेरित
प्रत्येक माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस के आयोजन का शासन से दिशा-निर्देश आया है। इस दिवस पर दम्पत्तियों को परिवार नियोजन की हर सेवा के बारे में पूर्ण जानकारी दी जाएगी और बॉस्केट ऑफ च्वाइस में से कोई न कोई विकल्प चुनने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

डॉ. श्रीकांत तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

9 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

9 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

11 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago