Categories: Crime

गोरखपुर पुलिस की “सीआईडी”: अब सीधे करिए शिकायत, जारी किए गए दो हेल्पलाइन नंबर

Estimated reading time: 1 minute

– एसएसपी कैंप कार्यालय में सीआईडी की एसपी सिटी ने की शुरुआत
– शिकायत करने को 7839865841 व 7839865843 पर करें कॉल

गोरखपुर। पुलिस थानों में बेवजह किसी को बैठाने का मामला हो या फिर पुलिस की निष्क्रियता का मामला। अब इसकी शिकायतें एसएसपी कैंप कार्यालय के सीआईडी (कान्फिडेंसियल इन्फार्मेशन डेस्क) पर की जा सकेगी। शिकायर्ता के नाम को गोपनीय रखते हुए इसकी जानकारी सीधे एसएसपी को दी जाएगी। एसएसपी के निर्देश पर स्पेशल टीम मामले की जांच करके आवश्यक कार्रवाई करेगी। सोमवार को प्रभारी एसएसपी—एसपी सिटी
सोनम कुमार ने एसएसपीकैंप कार्यालय में बने डेस्क का शुभारंभ किया। इस दौरान दो हेल्प लाइन नंबर 7839865841 व 7839865843 भी जारी किए गए। इन दोनों नंबरों पर शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। एसपी सिटी ने बताया कि एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु की पहल पर डेस्क स्थापित किया गया है। यहां पर शिकायर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

इस तरह की कर सकते हैं शिकायतें
1. पुलिस की निष्क्रियता/असंवेदनशीलता
2. पुलिस की निर्दयता/अवैध हिरासत
3. अवैध गतिविधियां
4. असामाजिक तत्व
5. संदिग्ध व्यक्ति/ गतिविधियां
6. संगठित अपराध, वांछित अपराध
7. नशीले पदार्थ, अपमिश्रित अवैध शराब
8. अवैध हथियार/शस्त्र व्यापार
9. अपराध, अपराधी, हिस्ट्रीशीटर
10. आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं की जमाखोरी, कालाबाजारी
11. महिलाओं से संबंधित अपराध, अपराध से संबंधित कोई भी अन्य जानकारी

हेल्प लाइन नंबर के जरिए कोई भी गोपनीय सूचना दी जा सकेगी। सूचनादाताओं का नाम और मोबाइल नंबर गोपनीय रखा जाएगा। यदि किसी तरह की सूचना लीक होकर थानेदार या संबंधित तक पहुंचती है तो कान्फिडेंसियल इन्फार्मेशन डेस्क के कर्मचारी जिम्मेदार माने जाएंगे। सीआईडी में तैनात स्टॉफ सीधे एसएसपी को रिपोर्ट करेगा।
सोनम कुमार, प्रभारी एसएसपी—एसपी सिटी

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago