Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर/ देवरिया। बांसगांव लोकसभा के भाजपा सांसद कमलेश पासवान और क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने देवरिया सदर विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी के पक्ष में जनसंपर्क किया। सोमवार को गौरी बाजार विकास खण्ड के पथरहट,असनहर, सांडा, कालाबन, भटौली खुर्द सहित अनेक गांवों में पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियों को गिनाया। पर्चे बांटकर सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के सीएम योगी ने जो काम किया है। उसकी जितनी भी सराहना की जाए। वह काफी कम है। योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का जो विकास हुआ। उसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। भाजपा ने अपने जो भी वादे किए हैं। उत्तर प्रदेश में उनको पूरा किया जाएगा।
देवरिया में बहेगी विकास की गंगा
क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी डॉ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और जुझारू नेता हैं। इनकी जीत से देवरिया में विकास की गंगा बहेगी। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील नेताओं ने की। इस दौरान देवरिया के भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, चरगांवा के ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान, मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह, सुनील निषाद, कर्मवीर सोलंकी, वैभव सिंह, ग्राम प्रधान राजेश सिंह, राजकिशोर सिंह, संजय सिंह, सेक्टर संयोजक रामभगत सिंह,बूथ अध्यक्ष सोनू पांडेय,राजू सिंह, दयानंद सिंह,सत्यव्रत पांडेय,ब्रह्मा यादव, वैभव सिंह, जेपी प्रजापति,अनुपम सिंह,श्याम सोलंकी, राजेन्द्र प्रताप सिंह,देवेन्दु, ओपी यादव, पप्पू यादव, सांसद मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…