Categories: CoronaHealthNews

कोरोना: घर में बच्चों का रखें ख्याल, बना हुआ है संक्रमण का खतरा

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। बावजूद इसके तमाम लोग अपने बच्चों को लेकर गंभीर नहीं हैं। वह बच्चों को साथ लेकर बाजार रहे हैं। इस दौरान ना तो लोग बच्चों को मास्क पहना रहे। ना ही उनकी सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठा रहे। ऐसे में बच्चों के लिए कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा लगातार बना हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है। अब तक मिले संक्रमण में करीब 15 फीसदी बच्चे संक्रमित हुए हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि 99 फीसदी बच्चे घर पर ही उचित देखभाल में स्वस्थ हो गए। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वायरस का असर इस बार इन पर ज्यादा है।

पांच साल से छोटे बच्चों पर दें ज्यादा ध्यान
डॉक्टरों का कहना है कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों और शिशुओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अगर किसी भी बच्चे को सर्दी-खांसी या बुखार है। तो पूरा अहतियात बरतिए। उसकी केस हिस्ट्री पर ध्यान दीजिए। बच्चे को सर्दी-खांसी की शिकायत पहले भी होती रही है, इस दौरान यदि बच्चा कहीं बाहर नहीं गया है। किसी बाहरी व्यक्ति से मिला नहीं है। घर का कोई सदस्य कहीं बाहर नहीं गया है या कहीं बाहर की यात्रा से वापस नहीं आया है, तो इससे बच्चे को कोरोना वायरस होने की आशंका कम है। बच्चों को कतई बाहर न जाने दें। लाक डाउन मानकर खुद भी घर में रहें।

इस तरह से करें बचाव
— घर में हर व्यक्ति अपने हाथों को हमेशा साफ रखें और मास्क का इस्तेमाल करें।
— अपने बच्चों को किसी के साथ खेलने न दें।
— घर में अगर बुजुर्ग हैं और किसी को सर्दी-खांसी है तो उनसे भी दूरी बनाना जरूरी है।
— बच्चों को पोषक तत्वों वाले आहार खिलाएं। बीच—बीच में पानी पिलाते रहें।
— सुबह के समय बच्चों और गर्भवती महिलाओं संग 30 मिनट तक धूप में बिताएं
— नवजात और छोटे बच्चों को छूने के पहले अपने हाथों की अच्छी तरह से सफाई करें।
— छूने वाली सभी जगहों की सफाई पर ध्यान दें। बड़े बच्चों को साफ—सफाई और एक्सराइज करने पर जोर दें।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago