कोरोना ने ली गीतकार श्याम देहाती की जान, भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। कोरोना पॉजिटिव भोजपुरी के युवा गीतकार श्याम देहाती का बीआरडी मेडिकल अस्पताल में निधन हो गया। बेतिया निवासी श्याम देहाती की तबियत बिगड़ने की सूचना दिनेश लाल “निरहुआ” ने सांसद रवि किशन को दी। रवि किशन के प्रयास से उनको बीआरडी ले जाया गया। लेकिन जान नहीं बच सकी। श्याम के निधन पर रवि किशन, दिनेश लाल “निरहुआ”, खेसारी लाल, अंजना सिंह सहित भोजपुरी के दिग्गज कलाकारों और फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने गहरा दुख जताया है।

एक हफ्ते से बीमार चल रहे थे श्याम, रविवार की रात बिगड़ी हालत

बिहार, बेतिया निवासी श्याम देहाती पिछले एक हफ्ते कोरोना के संक्रमण की चपेट में थे। बेतिया एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।रविवार की रात तबीयत काफी बिगड़ गई तो उन्हें सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले आया गया। लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। श्याम देहाती की हालत बिगड़ने की सूचना पर भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव ने भी एप्रोच किया था। डॉक्टरों ने बताया कि उनका ऑक्सीजन लेवल 30-35 के बीच आ गया था।

2007 में शुरू किया कॅरियर, 13 साल में लिखे सैकड़ों गाने
बताया जाता है कि श्याम देहाती ने 2007 में ‘निरहुआ रिक्शावाला’ फिल्म से बतौर गीतकार अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। उन्होंने खेसारी लाल यादव, रवि किशन, दिनेशलाल यादव “निरहुआ”, मनोज तिवारी समेत भोजपुरी के तमाम बड़े सितारों की फिल्मों के गीत लिखे थे। कई फिल्मों के लिए संगीत भी दिया। श्याम देहाती ने कम ही समय में एक गीतकार और संगीतकार के तौर पर भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। गीतकार- संगीतकार श्याम देहाती ने तीन साल पहले ‘रानी दिलबर जानी’ नामक भोजपुरी फिल्म से बतौर हीरो भी डेब्यू किया था। मगर एक्टर के तौर पर वह कामयाब नहीं हुए। वर्ष 2020 में श्याम देहाती ने नमकीन का कारोबार भी शुरू कर दिया था।

खेसारी सहित अन्य अभिनेताओं ने दी श्रद्धांजलि
खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर श्याम देहाती को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- ‘हम सभी के लाख कोशिश के बावजूद हमारा भाई श्याम देहाती अब नहीं रहा। ये मैसेज हमसे शेयर नहीं किया जा रहा। मन बहुत भारी हो गया है। भाई आप इस दुनिया में नहीं है लेकिन आपकी लिखी हर वो गीत हम सभी के बीच आपके होने का एहसास दिलाएगी। भोजपुरी के अन्य अभिनेताओं, फ़िल्म निर्माताओं ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago