Categories: Crime

रिश्तेदारी की युवती के एक तरफा प्यार में पागल युवक ने खुद को मारी गोली

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। नजदीकी रिश्तेदारी की एक युवती से प्यार करने वाले युवक ने दूसरे जगह शादी तय होने पर खुद को गोली मार ली। इसके पहले उसने लड़की पर गोली दागी। लेकिन वह बच गई। घटना गुलरिहा के टिकरिया में हुई। बेलीपार के महावीर छपरा गांव का निवासी संजीव जायसवाल शुक्रवार की सुबह अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा। वहां पर पहले से ही उसके करीबी रिश्तेदारी की युवती आई थी। वह लड़की को दूसरी जगह शादी से मना करने लगा। लड़की के इनकार करने पर संजीव ने पिस्टल निकालकर उस पर गोली दाग दी। लेकिन लड़की बच गई तो संजीव ने दूसरी गोली खुद को मार ली। कनपटी में गोली से संजीव की मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर गुलरिहा थाने की पुलिस और चौरीचौरा की सीओ भी आ गईं। परिजनों से घटना की जानकारी लेकर पुलिस ने कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी। युवक के परिजन भी टिकरिया पहुँच गए।

पुलिस की जांच में सामने आया कि सूरत में काम करने वाला संजीव, अपने करीबी रिश्‍ते की एक लड़की से एकतरफा प्‍यार करता था। उसके पिता राजेश दिल्‍ली में काम करते हैं। कुछ दिन पहले ही संजीव को पता चला कि लड़की की शादी दूसरी जगह तय हो गई है। इसकी सूचना पर पांच दिन पहले संजीव सूरत से गोरखपुर आ गया। शुक्रवार की सुबह उसे पता चला कि लड़की अपनी रिश्तेदारी टिकरिया गांव गई है। तब वह सीधे वहीं पहुँचा। उसने लड़की को बुलाया शादी तय शादी से मना करने को कहने लगा। लड़की ने उसे समझाने की कोशिश की तो पिस्टल निकालकर उसने गोली चला दी। किसी तरह लड़की झुककर बच गई तो उसने खुद सिर में गोली मार ली। घटना से हड़कंप मच गया। पिस्टल किसकी है? इस बात की जांच पुलिस कर रही है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago