Categories: News

बेटियों का जलवा बरकरार, बेटों ने भी दिखाया दम

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। यूपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में गोरखपुर की बेटियों ने फिर परचम लहराया है। 10वीं में लड़कों के मुकाबले 6.45 फीसदी लड़कियां ज्यादा पास हुईं हैं। टॉप-10 में भी बेटियों का दबदबा रह। 12वीं में भी लड़कों से ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जो आंकड़ा जारी किया है, उसके मुताबिक 12वीं में लड़कों के मुकाबले 18.5 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुईं।

यूपी बोर्ड की 10वीं में सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज, आर्यनगर की स्वाति साहनी (91.83 फीसदी) ने जिला टॉप किया। वह यूपी की मेरिट लिस्ट में भी शामिल हैं। लड़कों में एमजी इंटर कॉलेज के सचिन यादव (91. 17 फीसदी) अव्वल हैं। जबकि बारहवीं में एएन सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बलुआ सिघोरवा के अभिषेक सिंह (87.40 फीसदी) ने अपना जलवा दिखाया है। लड़कियों में नेहरू इंटर कॉलेज पिपराइच की रितु सिंह (87 फीसदी) ने बाजी मारी।

हाईस्कूल (यूपी में 50वां स्थान)
परीक्षा देने वाले कुल विद्यार्थी 72700 (लड़के 37430 व लड़कियां 35270)
परीक्षा में उत्तीर्ण कुल विद्यार्थी 59689 (लड़के 29378 व लड़कियां 30311)
कुल उत्तीर्ण 82.10 फीसदी
लड़कियां 85.94 फीसदी
लड़के 78.49 फीसदी

इंटरमीडिएट (यूपी में 62 वां नंबर)
परीक्षा देने वाले कुल विद्यार्थी 67775 (लड़के 36765 व लड़कियां 31010)
परीक्षा में उत्तीर्ण कुल विद्यार्थी 48408 (लड़के 23055 व लड़कियां 25353)
कुल उत्तीर्ण 71.42 फीसदी
लड़कियां 81.76 फीसदी
लड़के 62.71 फीसदी

ये हैं टॉपर
स्वाति साहनी 91.83 फीसदी (551/600), सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज आर्यनगर उत्तरी, गोरखपुर
सचिन यादव 91. 17 फीसदी (547/600), एमजी इंटर कॉलेज, गोरखपुर
सौरभ कुमार साहनी 91. 17 फीसदी (547/600), सेंट मेरी इंटर कॉलेज, गोरखपुर
नीतू सिंह 91 फीसदी (546/600), एसबीबीवीजी इंटर कॉलेज, हरपुरलुहासी
सत्येंद्र कुमार 90.67 (544/600), एसडीडी इंटर कॉलेज, भरयापार
दिव्या दुबे 90.50 फीसदी (543/600), एनई रेलवे गर्ल्स इंटर कॉलेज, गोरखपुर
जागृति चौरसिया 90.50 फीसदी (543/600), जीपी मौर्या इंटर कॉलेज विजऊवा रितुआखोर
आलोक रंजन 90.33 फीसदी (542/600), शबनम मेमोरियल इंटर कॉलेज, बड़हलगंज
सोनम यादव 90.33 फीसदी (542/600), एलपी केआईसी बसडीला, सरदारनगर
सौम्या यादव 90.33 फीसदी (542/600), एलडीआरजे इंटर कॉलेज खालसा शिवपुर, गोरखपुर
नेहा मौर्या 90.17 फीसदी (541/600), एलबी शास्त्री इंटर कॉलेज, जगदीशपुर
सृष्टि यादव 90 फीसदी (540/600), कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज सिविल लाइंस
स्वप्निल गुप्ता 90 फीसदी (540/600), एसबीबीपीजी आईसी हरपुर लुहासी
ज्ञानेंद्र चंद्र मौर्या 89.83 फीसदी (539/600), श्रीराम रेखा सिंह इंटर कॉलेज उरुवा बाजार
स्वप्निल पटेल 89.83 फीसदी (539/600), रघुराय इंटर कॉलेज रामनगर कड़जहां
चंदन कुमार मौर्या 89.83 फीसदी (539/600), हंसराज चौधरी इंटर कॉलेज कुईं बाजार
अनुष्का 89.83 फीसदी (539/600), कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज सिविल लाइंस
मुस्कान खातून 89.83 फीसदी (539/600), विमल मांटेसरी गर्ल्स इंटर कॉलेज अशोक नगर
रुकमणि गुप्ता 89.67 फीसदी (535/600), ज्योति इंटर कॉलेज नाहरपुर


इंटरमीडिएट (यूपी में 62 वां नंबर)

परीक्षा देने वाले कुल विद्यार्थी 67775 (लड़के 36765 व लड़कियां 31010)
परीक्षा में उत्तीर्ण कुल विद्यार्थी 48408 (लड़के 23055 व लड़कियां 25353)
कुल उत्तीर्ण 71.42 फीसदी
लड़कियां 81.76 फीसदी
लड़के 62.71 फीसदी

ये हैं टॉपर
अभिषेक सिंह 87.40 फीसदी (437/500), एएन सिंह एसएसएस बलुआ सेहोरवा
रितु सिंह 87 फीसदी (435/500), नेहरू इंटर कॉलेज पिपराइच
अनुपम ओझा 86.40 फीसदी (432/500), भूमिधरी इंटर कॉलेज सिकरीगंज
संगम गुप्ता 86.40 फीसदी (432/500), न्यूज पब्लिक कोलेजिएट इंटर कॉलेज हरदत्तपुर सिकरीगंज
सोमनाथ गुप्ता 86.20 फीसदी (431/500), मुरारी इंटर कॉलेज सहजनवां
आकृति मालवीय 86.20 फीसदी (431/500), कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज सिविल लाइंस
अभय कुमार सिंह 85.80 फीसदी (429/500), आरजेवाई इंटर कॉलेज भटहट
परवेज आलम 85.60 फीसदी (428/500), एमएसआई इंटर कॉलेज गोरखपुर
अनुपम सिंह 85.40 फीसदी (427/500), एमजी इंटर कॉलेज गोरखपुर
वैभव पांडेय 85.20 फीसदी (426/500), एमजी इंटर कॉलेज गोरखपुर
शिवम यादव 85 फीसदी (425/500), वीएनसी आईसी गजपुर
रजनीश सिंह 84.60 फीसदी (423/500), मुरारी इंटर कॉलेज सहजनवां
विपिन सिंह 84.60 फीसदी (423/500), मां गायत्री इंटरमीडिएट कॉलेज बिशंभरपुर
महस्वी फजल 84.60 फीसदी (423/500), कामर्ल गर्ल्स इंटर कॉलेज सिविल लाइंस
मुबाशशिरा फातिमा 84.60 फीसदी (423/500), कामर्ल गर्ल्स इंटर कॉलेज सिविल लाइंस

कृषि में नवीन की जिले में दसवीं रैंक
बारहवीं में कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज पिपराइच के विद्यार्थी नवीन चंद्र शर्मा की जिले में 10वीं रैंक है। वह एग्रीकल्चर के विद्यार्थी हैं। इसकी मार्किंग 1000 में होती है। नवीन को 1000 में से 846 मार्क्स मिले हैं। इस लिहाज से मार्क्स 84.60 फीसदी है। बारहवीं की मेरिट में दसवें स्थान पर नवीन को लेकर पांच विद्यार्थी हैं।


7570 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

दसवीं और बारहवीं में दाखिला लेने वाले 7570 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी थी। जब पंजीकरण हुआ था तो 1.48 लाख 045 विद्यार्थी थे, जो परीक्षा के दौरान 1.40 लाख 475 रह गए। दसवीं में 78929 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 6229 परीक्षा देने नहीं आए थे। इसी तरह बारहवीं में 69116 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 1341 परीक्षा छोड़ी थी।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago