Categories: CrimeHealthNews

डॉक्टरों ने जांच में बच्चे को बताया स्वस्थ, पैदा हुआ दिव्यांग, चार के खिलाफ मुकदमा

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। शहर में मेडिकल जांच के दौरान जिस गर्भस्थ शिशु को डॉक्टरों ने स्वस्थ बताया था। वह पैदा हुआ तो मां- पिता और अन्य परिजन हैरत में पड़ गए। दिव्‍यांग बच्‍चे को सामान्‍य बताने वाले चार डाक्‍टरों पर कैंट पुलिस ने छलपूर्वक जालसाजी करने का केस दर्ज किया है। गीडा क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित की शिकायत पर सीएमओ ने मामले की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित किया था। जांच में दोषी पाए जाने पर एसएसपी ने मुकदमा दर्ज कराया है। अब बेतियाहाता चौकी प्रभारी मुकदमे की जांच कर रहे हैं।
गीडा थाना क्षेत्र के देईपार निवासी अभिषेक पांडेय ने एसएसपी को एप्लिकेशन दिया। बताया कि उनकी पत्‍नी अनुराधा के गर्भवती होने पर 20 जनवरी 2020 को बेतियाहाता में हनुमान मंदिर के पास बैठने वाली डॉ. अरुणा छापडि़या को दिखाया गया। डॉ. की सलाह पर 30 मार्च 2020 सिविल लाइंस कसया रोड पर डा. अंजू मिश्रा के पास ले गए। 9 मई 2020 को हनुमान मंदिर के पास डॉ. नेहल छापड़िया और 6 जुलाई 2020 को पुन: डॉ. अरुणा छापड़िया को दिखाया। 5 जुलाई 2020 को सहजनवां में केनरा बैंक के पास डॉ. काजल को दिखाया। डाक्‍टरों की सलाह के अनुसार अभिषेक जांच कराया जिसमें बताया गया कि गर्भ में पल रहा बच्‍चा पूरी तरह से विकसित और स्‍वस्‍थ है। 15 अगस्त 2020 को जिला अस्‍पताल में उनकी पत्‍नी को लड़का पैदा हुआ। डाक्‍टरों ने बताया कि उनका बच्‍चा दिव्‍यांग और अविकसित है। उसका बायां हाथ नहीं है। सिर और मुंह का विकास भी ठीक ढंग से नहीं हुआ है। अभिषेक ने इसकी शिकायत डीएम से की तो उन्होंने जांच का निर्देश दिया। जांच में जिन डाक्टरों को दोषी पाया गया। उनके खिलाफ मुकदमे की मांग अभिषेक ने एसएसपी से की। सीओ कैंट सुमित शुक्‍ल ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। साक्ष्‍य के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

4 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

4 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

5 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago