Categories: NewsPolitics

भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा प्रबुद्ध वर्ग: सम्मेलन में बोले वक्ता, पिपराइच विधान सभा क्षेत्र के गुलरिहा में हुआ आयोजन

Estimated reading time: 0 minutes

चाय पंचायत संवाददाता, गोरखपुर।

विधानसभा पिपराइच के गुलरिहा बाजार में शनिवार को भाजपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. एके शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी सरकार की साढ़े चार साल की उप​ल​ब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि विकास और राष्ट्रवाद, भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र को लेकर पार्टी और सरकार दोनों काम कर रही हैं। पिपराइच के विधायक महेंद्रपाल सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलनों में बुद्धिजीवी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि बुद्धिजीवी वर्ग भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा है। इसके पूर्व मुख्य अतिथि और विधायक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। विधायक ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट किया।

भीड़ देखकर गदगद हुए मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में भारी भीड़ देखकर मुख्य अतिथि काफी खुश नजर आए। इस दौरान प्रबुद्ध वर्ग के जिला संयोजक मनोज कुमार शुक्ला, जिला न्यायाधीश बृजेश सिंह, मदन मोहन पांडे, संयोजक प्रबुद्ध सम्मेलन राम रूपेश मिश्रा, जिला संयोजक संतोष उपाध्याय, विधानसभा प्रभारी पिपराइच अरुण शुक्ला, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी गुप्ता, चंद्रभूषण मिश्र, जिला मंत्री नरेंद्र सिंह, रामानंद यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेश निषाद, मंडल अध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा, आदित्य चौहान, जीतन सिंह, राजेश जायसवाल, आनन्द विवेक सिंह, लाल बहादुर सिंह, राजेश जयसवाल, अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री संजीव पासवान, उर्मिला त्रिपाठी, कपील देव त्रिपाठी, संजय सिंह, गिरीजेश राम त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधी रणविजय सिंह मुन्ना, राघवेंद्र प्रताप सिंह, जनार्दन जायसवाल, प्रधानाचार्य राधेश्याम राय, मंडल महामंत्री बैजनाथ सिंह, शक्ति केंद्र प्रभारी डॉ शनश्याम सिंह, श्रीराम पांडेय,सूर्य प्रताप सिंह, प्रदीप गुप्ता, जनार्दन सिंह, संजय सिंह, राजदुलारे कन्नौजिया, विनोद निषाद, विनोद प्रजापति और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago