Categories: NationalNewsUp

चमोली में गोरखपुर के चार लापता, डीएम से मिले परिजन, गांव में छाई मायूसी

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। उत्तराखंड के चमोली में रविवार की सुबह 10 बजे ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़ में गोरखपुर के भी चार लोग लापता हैं। जंगल कौड़िया के समीप गौराखास निवासी वेदप्रकाश सिंह, धनुषधारी सिंह, बुढ़ियाबारी निवासी नागेंद्र सिंह और सहजनवां के केशोकुरहा निवासी शेषनाथ उपाध्याय शामिल हैं। इनमें तीन लोग नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन (एनटीपीसी) के पनबिजली परियोजना में आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे थे। शेषनाथ, फरीदाबाद की कंपनी में काम करते हैं। वह ऋषि गंगा परियोजना में काम करने उत्तराखंड गए थे। सोमवार सभी के परिजनों ने जिलाधिकारी से मिलकर मदद की गुहार लगाई। डीएम ने उनके बारे में जानकारी देने का आश्वासन दिया है।
शनिवार की रात हुई अंतिम बार बात
ओम मेटल कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से भी सूचना दी गई है। कंपनी के लोगों ने जिला प्रशासन को जानकारी दी कि गोरखपुर के 36 वर्षीय वेल्‍डर धनुषधारी, 22 वर्षीय हेल्‍पर वेदप्रकाश, 23 वर्षीय वेल्‍डर नागेंद्र उर्फ चंदन लापता हैं। धनुषधारी के बड़े भाई चक्रधारी ने बताया कि शनिवार की रात में आखिरी बार बात हुई थी। कल घटना के बाद संपर्क करने की कोशिश की तो संपर्क नहीं हो सका। यह जानकारी मिली है कि सभी लोग गेट पर काम कर रहे थे, उनके बहने की आशंका है। वेदप्रकाश के पिता राजेन्द्र सिंह और नागेंद्र के बड़े भाई महेंद्र ने बताया कि उन्हें जब से सूचना मिली है। तभी से वह लोग परेशान हैं। हादसे की जानकारी होने के बाद से तीनों को फोन किया जा रहा था लेकिन फोन नहीं लग रहा। सहजनवां के जयराम उपाध्याय ने बताया कि उनके 50 वर्षीय पुत्र शेषनाथ फरीदाबाद की एसीई कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत हैं। परिवार के साथ ही फरीदाबाद में रहते हैं। पिछले सप्ताह बुधवार को वह ऋषि गंगा प्रोजेकट में काम करने गए थे। हादसे के बाद से उनका पता नहीं चल रहा है। जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता के साथ परिजनों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। जिलाधिकारी ने सभी की बातें सुनीं और मदद का भरोसा दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोगों को ढूंढने के लिए कार्यवाही की जा रही है। इस मामले में कई तरह के अफवाह भी हैं, किसी पर ध्यान देने की जरूरत नहीं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि सभी लोग सुरक्षित होंगे। जिला आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि चारो लोगों का विवरण शासन को भेज दिया गया है। राहत आयुक्त के यहां भी विवरण भेजा गया है। जैसे ही कोई सूचना मिलेगी, उन्हें अवगत कराया जाएगा।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago