Categories: News

देश – दुनिया की आस्था का केंद्र श्रीराम मंदिर: कमलेश पासवान

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान और बांसगांव विधानसभा के विधायक डॉ. विमलेश पासवान, पूर्व सांसद सुभावती पासवान, डॉक्टर और बिजनेसमैन ने संयुक्त रूप से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए 14 लाख 11 हजार एक सौ 11 रुपए की धनराशि दी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज स्थित पासवान निवास पर आयोजित कार्यक्रम में धनराशि का चेक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्षप्रान्त के प्रांत प्रचारक सुभाष जी को सौंपा गया। सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि अयोध्या में मंदिर निर्माण देश- दुनिया में आस्था का केंद है। इस पवित्र कार्य में हम सभी को अपना-अपना सहयोग करना चाहिए जिससे श्रीराम जन्मभूमि पर विशाल मंदिर निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि हम लोगों का यह सहयोग एक बूंद के समान है। लेकिन आप सभी के सहयोग से बहुत बड़े सागर के समान हो सकता है।

मंदिर में निर्माण डॉक्टरों ने भी दिया सहयोग
विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने कहा कि वरिष्ठ चिकित्सकों ने मंदिर निर्माण में अपना-अपना सहयोग दिया है। यह सहयोग किसी से छुपा नहीं है। डॉ. एके मल्ल ने कहा कि मंदिर निर्माण के प्रति समर्पण हमारा दायित्व भी है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक गोरक्षप्रान्त के सह सेवा प्रमुख राजेश चंद गुप्ता, प्रांत सम्पर्क प्रमुख ई. अरुण प्रकाश मल्ल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, सतीश नांगलिया, नवीन अग्रवाल नीरज खेतान, चरगांवा के ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान, दीपू जायसवाल,डॉ. रतनपाल सिंह, संजय सिंह, बलवंत सिंह, डॉ. विनय राय, पूर्व प्रमुख रामआसरे निषाद, महेश पासवान, रतनप्रकाश दुबे, मोनू चतुर्वेदी, आलोक पाण्डेय, निशु सिंह, आलोक पटवा, प्रधान संघ अध्यक्ष अद्यया पासवान, पासी समाज के जिलाध्यक्ष भोला पासवान, प्रधान रामनाथ पासवान और सन्तलाल पासवान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago