Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर। जिले में शनिवार को एक कोरोना पाजिटिव पेशेंट की संख्या बढ़ गई। जांच के बाद मुंबई से लौटे एक युवक को पाजिटिव पाया गया। उसके संपर्क में आए अन्य की जांच कराई गई। उन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मुंबई से लौटे युवक को गीडा स्थित कॉलेज में कवर्रटाइन किया गया था। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आरएमआरसी में हुई जांच में शनिवार को रिपोर्ट पाजिटिव आई। युवक बेलीपार एरिया का है। उसके परिवार के लोगों को भी कवर्रटाइन करा दिया गया है। सीएमओ डॉक्टर श्रीकांत तिवारी ने बताया है कि पेशेंट्स की तादाद चार हो गई है। जिलाधिकारी के. विजेंद्र पांडियन ने भी इसकी पुष्टि की है।
पांच मई को एंबुलेंस से लौटा घर
बताया जाता है कि युवक पांच मई को तीन लोगों संग एंबुलेंस से गोरखपुर आया। मुंबई से उनके आने के बाद सभी लोगों को गीडा स्थित डेंटल कॉलेज में बने सेंटर पर कवर्रटाइन करा दिया गया। शनिवार को उस युवक के संपर्क में आए पांच लोगों को तहसीलदार वीरेंद्र गुप्ता की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंबुलेंस से टीबी अस्पताल भेजा। इसके पूर्व सभी को प्राइमरी स्कूल में कवर्रटाइन किया गया था। मामला सामने आने के बाद पूरे गांव को सेनेटाइज कराने की तैयारी शुरू हो गई है।
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…