Categories: CrimeNewsUp

दोस्त के जीजा के पास गए युवक का भेजा उड़ाया, गाहासाड़ पुल के पास हुई घटना

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। गीडा इलाके में गाहासाड़ पुल के पास बंधे पर बदमाशों ने मेडिकल स्टोर्स कर्मचारी के सिर में तमंचा सटाकर बदमाशों ने भेजा उड़ा दिया। वह अपने दोस्त के जीजा को ले आने की बात कहकर मेडिकल स्टोर्स से निकला था। डेड बॉडी से थोड़ी दूर पर बाइक और हेलमेट भी पड़ा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।


चिलुआताल क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी निवासी रामनवल उपाध्याय का 40 वर्षीय बेटा ओंकार उपाध्याय, गीडा सेक्टर – 23 के आवासीय कॉलोनी में स्थित एक मेडिकल स्टोर पर काम करते थे। वह शाम को अपने दोस्त के जीजा को लेने जाने की बात कह कर निकले। बाद में उनका फोन रिसीव होना बंद हो गया। रात तकरीबन 9 बजे तक वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग परेशान हो गए। लोगों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। उधर गाहासाड़ पुल से करीब 200 मीटर पहले रेलवे लाइन के बगल में बंधे के पास खून से सना शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिचय पत्र से पहचान कर परिजनों को घटना की सूचना दी। हत्या की बात से परिवार में कोहराम मच गया। युवक के पास सारा सामान सुरक्षित मिला। इसलिए लूट के लिए हत्या की बात पुलिस ने खारिज कर दी। रात में टीम लगाकर घटना की जांच शुरू हो गई। गीडा इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने बताया कि सिर में पीछे गोली लगी है। जल्द ही मामले की गुत्थी सुलझ जाएगी।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago