Categories: Entertainment

मुंबई, दिल्ली और पटना से ले सकेंगे गोरखपुर में फिल्म शूटिंग की परमिशन

Estimated reading time: 0 minutes


गोरखपुर।
जिले में फिल्मों की शूटिंग के लिए निर्माताओं को भटकना नहीं पड़ेगा। किसी भी लोकेशन पर फिल्म की शूटिंग करने की अनुमति लेने के लिए अब विभागों का चक्कर नहीं लगाना होगा। मुंबई से ही प्रोड्यूसर और डायरेक्टर इसकी अनुमति ले सकेंगे। जिला प्रशासन वन विंडो के जरिए आनलाइन परमिशन देने की व्यवस्था बना रहा है। लिंक डेवलप करने का काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही एनआइसी की वेबसाइट पर यह लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। लिंक पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकता है। सभी विभागों से अनापत्ति (एनओसी) के साथ अधिकतम एक सप्ताह में शूटिंग की अनुमति मिल जाएगी। फिल्म की शूटिंग के लिए इस समय यूनिट के लोगों को गोरखपुर आकर मैनुअल आवेदन करना पड़ता है। जिला प्रशासन से लेकर थानों का चक्कर लगाना पड़ता है। इससे अनुमति मिलने में काफी विलंब होता है। इसी के तहत जिला प्रशासन अनुमति लेने के काम को सरल बनाने जा रहा है। उम्मीद है कि एक सप्ताह में लिंक डेवलप हो जाएगा और इस नई व्यवस्था को लांच कर दिया जाएगा।

प्रेक्षागृह में भी कर सकेंगे शूटिंग, रवि किशन ने उठाई थी मांग
कलाकारों की मांग को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने भव्य प्रेक्षागृह की सौगात दी है। इसके निर्माण का काम चल रहा है। गोरखपुर में फिल्म शूटिंग की मांग उठाने वाले सदर सांसद रवि किशन ने खाली समय में प्रेक्षागृह का उपयोग फिल्म की शूटिंग के लिए करने के लिए डीएम से बात की है। प्रशासन इस बात पर सहमत है कि प्रेक्षागृह में जब कोई कार्यक्रम नहीं होगा, उस समय उसे फिल्मों की शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

हाल के दिनों में हुई कई फिल्मों की शूटिंग
गोरखपुर में वेब सीरीज सहित कई फिल्मों की
शूटिंग हुई है। कुसम्ही जंगल, रामगढ़ताल के किनारे लेक व्यू प्वाइंट, व्ही पार्क सहित कई जगहों पर शूटिंग हो रही है। 5 साल के भीतर 200 से अधिक फिल्में यहां शूट हो चुकी हैं।


“फिल्म की शूटिंग के लिए अभी मैनुअल आवेदन पर अनुमति दी जाती है। इस व्यवस्था को आनलाइन किया जा रहा है। एनआइसी की वेबसाइट पर लिंक दिया जाएगा। अगले सप्ताह तक व्यवस्था शुरू हो जाएगी।”
के. विजयेंद्र पाण्डियन,डीएम, गोरखपुर

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

8 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

8 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

10 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago