Categories: CoronaNews

गोरखपुर के डीएम- एसएसपी का ऑफिस दो दिन रहेगा बंद

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। डीएम और एसएसपी का ऑफिस दो दिन बंद रहेगा। बुधवार और गुरुवार को आमजन की कोई आवाजाही नहीं होगी। पुलिस लाइन को भी 14 दिन के लिए सील किया गया है। कलेक्ट्रेट में एसएसपी का आफिस है। मंगलवार को एक कांस्टेबल के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन ने दो दिन के लिए कलेक्ट्रेट में कामकाज ठप रखने का फैसला लिया।

एडीएम राजेश सिंह ने बताया की इन दो दिनों में रजिस्ट्री कार्यालय और एनआईसी भवन खुला रहेगा। इसके अलावा सभी आफिस पूरी तरह से बंद रहेंगे। कार्यालयों और पूरे परिसर को सैनेटाइज कराया जाएगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि पुलिस लाइन में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे थे। इसलिए पुलिस लाइन को कंटेनमेंट जोन में बनाते हुए 14 दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

सदर तहसील 48 घंटे तक रहेगी बंद
गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि सदर तहसील को 48 घंटे और बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि एक नायब तहसीलदार और गार्ड के कोरोना पॉजिटिव होने पर तहसील को बंद कर दिया गया था। इस दौरान वहां साफ-सफाई कराई गई है, लेकिन एहतिहात के तौर तहसील को गुरुवार तक बंद करने का फैसला किया गया है।


एसएसपी के ऑफिस में दो दिनों तक पब्लिक की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। ऑफिस में एक सिपाही को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जबकि एक सीओ स्कोर्ट में तैनात सिपाही, कैंट थाने के यूनिवर्सिटी चौकी का सिपाही, एलआईयू का एक कर्मचारी भी शामिल है। इस तरह से पुलिस विभाग में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34 के करीब पहुंच गई है। इनमें सर्वाधिक 19 पुलिस कर्मचारी सिर्फ पुलिस लाइंस से हैं। कैंट थाना के 8 सिपाही भी चपेट में आ गए हैं।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago