Categories: CoronaHealthNews

लॉक डॉउन: हेल्थ वर्कर भी अपना रखें खास ख्याल

Estimated reading time: 1 minute

बरतें सावधानी ताकि अस्पताल से अपनों तक न पहुंचे वायरस

गोरखपुर। कोरोना संक्रमित के इलाज में दिन-रात जुटे चिकित्सकों और अस्पताल कर्मचारियों को भी खास सावधानी बरतने की जरूरत है । संक्रमित के इलाज के दौरान चिकित्सक के खुद इस वायरस के जद में आने की बात सामने आ चुकी है । इसलिए वायरस की स्थिति को देखते हुए हेल्थ वर्कर भी खास सावधानी बरतें ताकि उसका संक्रमण उनके अपनों तक न पहुँचने पाए ।
​इस सम्बन्ध में सीएमओ ने भी अपने कर्मचारियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किये हैं ।

सीएमओ डॉक्टर श्रीकांत तिवारी ने बताया कि कोरोना वायरस से सावधान रहने की जहाँ आम लोगों को जरूरत है वहीँ इससे संक्रमित लोगों का इलाज कर रहे चिकित्सकों और अस्पताल कर्मचारियों को भी बडी ही सतर्कता बरतने की जरूरत है । अस्पताल कम से कम चीजें लेकर आएँ- जैसे पर्स, पेन, बैग, बेल्ट, चाबी, मोबाइल चार्जर, लैपटाप, चेन आदि में से जो बहुत ही जरूरी हो, उसे ही लेकर आयें । वार्ड में भर्ती मरीजों को बेड पर ही रहने और किसी भी अन्य चीजों को छूने से मना करें । मरीजों के सिक्रीसंस को बायो मेडिकल बेस्ट मैनेजमेंट गाइड लाइन के आधार पर ही निस्तारित कराएं । फेस मास्क का सही तरह से प्रयोग करें और समय-समय पर बदलते रहें, सिर को भी सर्जन कैप से ढककर रखें । डबल ग्लब्स पहनें और ग्लब्स बदलते समय प्रोटोकाल का पालन करें । इसके साथ ही वार्ड में चाय-नाश्ता कदापि न करें, उसके लिए पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट (पीपीई) निकालकर अन्य सुरक्षित स्थान पर चाय-नाश्ता करें । इसके साथ ही अस्पताल के स्टैण्डर्ड आपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) का भी कड़ाई से पालन करें ।

अस्पताल से घर आने पर ध्यान देने वाले प्रमुख बिंदु

  • बाहरी कमरे में ड्रेस उतारें और तुरंत ही गर्म पानी व डिटर्जेंट में भिगो दें ।
  • गर्म खाना और गर्म पानी का ही इस्तेमाल करें ।
  • इस्तेमाल किये गए बर्तनों को गर्म पानी से धुलें ।
  • मोबाइल चार्जर, रिमोट, स्विच को नियमित रूप से सेनेटाइज करना चाहिए ।
  • घर पर परिवार के सदस्यों से उचित दूरी बनाए रखें ।
Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago