Categories: CoronaHealth

लॉक डॉउन: मामूली लापरवाही बन सकती है मुसीबत का कारण, जानिए क्या हो सकती है परेशानी

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। कोरोना से लड़ाई में मामूली सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। अगर बाजार से दूध, ब्रेड, सब्जी और किराना का कोई सामान खरीद कर ला रहे हैं तो पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि आप अपने हाथों को साफ करें और फेस मास्क भी इस्तेमाल करें। यदि ज्यादा जरूरी हो तो ऑनलाइन या फोन करके सारा सामान घर पर मंगवा लीजिए। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपाय है। इसीलिए प्रशासनिक अमला इस बात पर ज्यादा जोर दे रहा है। सभी नागरिकों को उनके मोहल्ले में ही सामान की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। जानिए बाजार से सामान लाते समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए।

इस बात पर विशेष ध्यान
– सबकी कोशिश होनी चाहिए कि घर से बाहर न निकलना पड़े।
– जरूरी सामान के लिए बाहर निकलते भी हैं तो मास्क और ग्लब्स का इस्तेमाल करें।
– सैनिटाइजर, साबुन से अपने हाथ को ठीक से साफ करें।
– घर से थैला, झोला लेकर स्टोर पर जाएं और वापस आकर उसे गरम पानी से धुलें।

यह बरतें सावधानी
1- कोशिश करें कि जरूरत का सामान हेल्पलाइन और ऑनलाइन नम्बर पर फोन करके मंगवाएं। किसी भी स्टोर पर जाने से बचें। स्टोर पर दिनभर में बहुत सारे लोग आते हैं। ऐसे में लेनदेन की प्रक्रिया में संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है।2- कई स्टोर वॉट्सएप और फोन नंबर पर ऑर्डर ले रहे हैं। अगर आपके घर सामान लेकर कोई आता है तो भी आपको सतर्क रहने की जरूरत है। सामान लेने से पहले हाथ को साबुन से धोएं या फिर सैनिटाइजर का उपयोग करें। सामान को सुरक्षित रखने के बाद भी साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।
3- अगर कोई आवश्यक सामान लेने के लिए आपको बाहर जाना पड़ता है तो मास्क लगाना न भूलें। साथ ही जाने से पहले और आने के बाद अपने हाथ ठीक से साफ करें।
4- बाजार या दुकान पर पहुंचने के बाद भी सोशल डिस्टैंसिंग का पूरा खयाल रखें। अगर भीड़ दिखे तो दूर खड़े रहकर ही अपनी बारी का इंतजार करें। दुकानदार से भी कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर रखें।
5- हो सके तो पेमेंट डिजिटल ट्रांजैक्शन के जरिए करें। नकदी के ज्यादा लेनदेन से भी संक्रमण का खतरा होता है। 6- आप दूध, ब्रेड या राशन लेने जाते हैं तो अपना कपड़े का थैला साथ रखें। एक तो यह पर्यावरण की सुरक्षा के लिहाज से अच्छा है दूसरा इससे संक्रमण का खतरा कम होता है।
7- रास्ते में ज्यादा मिलने-जुलने के चक्कर में न पड़ें। मास्क लगाने से बचाव हो सकता है।

समिति करेगी भोजन- पानी का इंतजाम
कोरोना वायरस के दृष्टिगत गरीब बेसहारा, मजदूर, बाहर से आए लोगों के लिए भोजन और रहने का ठिकाना, छुट्टा जानवरों, जनपद के गोशाला और जनपद में भूसा/चारा की उपलब्धता की व्यवस्था के लिए उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण की अध्यक्षता में 5 अधिकारियों की समिति गठित की गई है।

  1. उपाध्यक्ष जीडीए – 9415210451
  2. मुख्य कार्यपालक अधिकारी गीडा – 7054371028
  3. उप जिलाधिकारी सदर- 9454416215
  4. मुख्य अभियंता नगरनिगम – 7311180326
  5. मुख्य पशु चिकित्साधिकारी – 9412612099
    गठित समिति शासनादेश/उच्च स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में गरीब बेसहारा, मजदूर, बाहर से आए लोगों के भोजन, आश्रय और छुट्टा जानवरों, जनपद के गोशाला, जनपद में भूसा और चारा की उपलब्धता की व्यवस्था सुनिश्चित कराएगी। दो कर्मचारियों की ड्यूटी कन्ट्रोल रूम में लगाई गई है। कंट्रोल रूम का नंबर 8765282407 तथा 8004168358 है।
Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago