Categories: News

गोरखपुर में अचानक मरे सैकड़ों चमगादड़, बरेली में होगा पोस्टमार्टम

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। जिले में दो जगहों पर करीब तीन सौ चमगादड़ों की मौत हो गई। अचानक बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत से लोग डर गए। सूचनला मिलने पर व​न विभाग के अधिकारी पहुंचे। चमगादड़ों की मौत की वजह से जानने के लिए उनका पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बरेली में उनका पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद मौत की वजह सामने आ सकेगी। कयास लगाया जा रहा है कि भीषण गर्मी में पानी की कमी से चमगादड़ों की जान गई। लेकिन आसपाएरिया में लोगों को अंजान डर सता रहा है।

आम के बाग में टप—टप करके गिरे चमगादड़
बेलघाट इलाके में मंगलवार को राधा स्वामी सत्संग भवन के पास स्थित बाग में चमगादड़ मरे मिले। लोगों ने पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को बताया कि टप— टप करके चमगादड़ पेड़ों से गिर रहे थे। इसलिए वन विभाग ने पशु डॉक्टर भी बुलाए। ताकि उनका सैंपल लिया जा सके।
सत्संग भवन के पास रोहित शाही के बहर्रा के पेड़ पर कई साल से चमगादड़ रहते थे। सोमवार की दोपहर बाद से ही उनकी मौत होने लगी थी। इसके अलावा ज्ञान नारायण शाही के आम के बगीचे में भी चमगादड़ मरे मिले। डीएफओ अविनाश कुमार ने आशंका जताई कि हीट स्ट्रोक या कीटनाशक के इस्तेमाल के चलते इन चमगादड़ों की मौत हुई है। आईवीआरआई की जांच रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहना उचित होगा। डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग की टीम मरे मिले तीन चमगादड़ों के शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली रवाना हो गई है। खजनी के फारेस्ट गार्ड सुमित यादव को बरेली भेजा गया है। दो दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सामने आ जाएगी।

यूकेलिप्टस के पेड़ों पर भी थे चमगादड़
गोला क्षेत्र के गोपालपुर में भी चमगादड़ यूकेलिप्ट्स के पेड़ों पर डेरा डाले हुए थे। लोगों ने पुलिस को बताया कि रविवार को कुछ चमगादड़ मरे मिले थे। उनके सड़ने से बदबू आ रही थी। इसलिए सभी को जमीन में दफना दिया गया। लेकिन सोमवार को फिर काफी संख्या में चमगादड़ मिले। यह सिलसिला जारी रहने से ग्रामीण भी डर गए। इसलिए लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यूपी में कई जगहों से ऐसे मामले सामने आए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के रहस्य से पर्दा उठ जाएगा।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago