Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र के अराजी बसडीला में सोमवार को भगदड़ मच गई। सुबह एक खेत में पानी चलाने के दौरान सैकड़ों छोटे—बड़े सांप निकलकर गांवों की तरफ जाने लगे। बड़ी संख्या में सांपों को देखकर गांव वाले सकते में आ गए। कुछ ही देर में इकट्ठा हुए लोगों ने सांपों को मार डाला। बताया जाता है कि गांव के राजमंगल का एक पुराना मकान खेत में है।
सोमवार को वह जब खेल में पानी भरने पहुंचे तो एक बिल से दो—तीन सांप बाहर आए। उनको लगा कि अभी सब भाग जाएंगे। लेकिन जब पानी ज्यादा हुआ तो भरभराकर सांप निकलने लगे। सांपों को देखकर राजमंंगल भी वहां से निकल गए। उन्होंने जाकर गांव में लोगों को बताया कि भीड़ जमा हो गई। खेत से निकले सांप भागते हुए गांवों में घुसने लगे। दहशत में आकर बच्चों ने सांपों को पीटना शुरू कर दिया।
लेकिन सांपों को देखकर उनकी हिम्मत जवाब दे गई। गांव के लोगों ने बताया कि एक ही बिल से सभी सांप निकले। उनके अंडे भी मिले। लेकिन एक ही जगह पर गेंहुअन, करैत, धामिन सहित अन्य प्रजाति के सांपों को देखकर लोग हैरत में थे। लोगों का कहना है कि तीन सौ से अधिक सांप रहें होंगे जिनको बोरे में भरकर जंगल में फेंक दिया गया। कुछ सांप गांवों में घुस गए हैं जिनके डंसने का खतरा बना हुआ है।
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…
View Comments
आखिर ये लाकडाउन में क्यों फंसें रहते