Categories: Crime

होटल में इंस्पेक्टर ने की गंदी बात, कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया हवालात

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। महराजगंज जिले से गोरखपुर वीआईपी ड्यूटी में आए इंस्पेक्टर ने होटल में वेटर संग बदसलूकी की। लड़की की डिमांड न पूरी होने पर वेटर को कमरे में बंद कर लिया। उसके साथ गंदी हरकत करने लगा। होटल मैनेजर ने कोतवाली को सूचना दी। पुलिस पहुंची खुद को इंस्पेक्टर बताते हुए वह भिड़ गया। कड़ी मशक्कत के बाद उसे काबू में लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। नशे में धुत इंस्पेक्टर का मेडिकल कराकर कोतवाली पुलिस ने उसे हवालात में डाल दिया। इंस्पेक्टर के खिलाफ कुकर्म, नशे में धुत होकर हंगामा करने और जानमाल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

वीआईपी ड्यूटी में आया इंस्पेक्टर, वेटर संग की गंदी बात
जौनपुर जिले का मूल निवासी विनोद कुमार यादव महराजगंज में तैनात है। शनिवार को वीआईपी ड्यूटी के लिए वह गोरखपुर आया। बबीना रोड के होटल में उसने कमरा लिया। रात में करीब 11 बजे कहीं से नशे में धुत होकर वह होटल में पहुंचा। थोड़ी देर बाद उसने होटल कर्मचारियों से लड़की का इंतजाम करने को कहा। उसकी बात सुनकर होटल कर्मचारी परेशान हो गए। नशे में धुत इंस्पेक्टर ने जमकर मनमानी की। खाना मंगाने के बहाने वेटर को कमरे में बुलाया। उसे जबरन पटककर उसके साथ गलत हरकतें करने लगा। वेटर के चिल्लाने पर अन्य कर्मचारी जुट गए। पुलिस विभाग से मामला जुड़े होने की वजह से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस पहुंची तो इंस्पेक्टर आधे कपड़ों में मिला। उसने पुलिस वालों को अर्दब में लेने की कोशिश की। लेकिन सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने उसे काबू कर लिया। उसका मेडिकल टेस्ट कराने के बाद हवालात में डाल दिया। इंस्पेक्टर के खिलाफ कुकर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके पुलिस ने गिरफ्तार क​र लिया है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

18 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

18 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

19 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago