Categories: News

कविता नेभानी बनीं इनरव्‍हील क्‍लब ऑफ गोरखपुर की अध्‍यक्ष

Estimated reading time: 0 minutes

निधि मल्‍होत्रा उपाध्‍यक्ष, निधि गुप्‍ता मंत्री, सरोज अग्रवाल कोषाध्‍यक्ष बनीं
सामाजिक कार्यों को बढ़ाने और क्‍लब की मजबूती पर रहेगा जोर: कविता

गोरखपुर। कविता नेभानी इनरव्‍हील क्‍लब ऑफ गोरखपुर की नई अध्‍यक्ष बनी हैं। बुधवार को निवर्तमान अध्‍यक्ष शोभना अग्रवाल ने कविता नेभानी को पदभार सौंपा। निधि मल्‍होत्रा उपाध्‍यक्ष, निधि गुप्‍ता मंत्री, सरोज अग्रवाल कोषाध्‍यक्ष और पारुल वर्मा आइएसओ बनाई गई हैं। क्‍लब की एडिटर सोनिका नंदवानी बनी हैं।
लॉकडाउन में फिजिकल डिस्‍टेंसिंग का पालन करते हुए सादे समारोह में क्‍लब की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। कार्यकारिणी सदस्‍य कोकिल मालानी, रितु खुल्‍लर, रंजू सर्राफ, मंजू गोयल, किरण टेकरीवाल, वर्षा केजरीवाल ने भी पदभार ग्रहण किया। इनरव्हील क्लब रोटरी इंटरनेशनल की महिला इकाई है। अध्‍यक्ष कविता नेभानी ने कहा कि महिला अधिकार, महिलाओं को आत्‍मनिर्भर बनाने वाले कार्यों में क्‍लब और तेजी ले आएगा। क्लब की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठापूर्वक पालन करूंगी। इस दौरान सोनिका नंदवानी, कविता त्रिपाठी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago