Categories: Crime

माफिया राकेश के चार शूटर गिरफ्तार, पांच लाख में दी हत्या की सुपारी

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। गुलरिहा के झुंगिया निवासी प्रापर्टी डीलर छोटू प्रजापति और उसके साथी अरुण निषाद की हत्या की सुपारी लेने वाले चार शूटरों को क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार की देर रात में संस्कार पब्लिक स्कूल के पास से दबोच लिया। पांच लाख में सुपारी देने वाला माफिया राकेश यादव अपने अन्य साथियों के साथ फरार हो गया है। प्रापर्टी के कारोबार में छोटू और अरुण के हस्तक्षेप के बाद राकेश ने उन्हें रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। शूटरों ने दो बार छोटू पर हमला किया लेकिन वह बच गया।

सीओ क्राइम प्रवीण सिंह ने घटना की जानकारी दी। बताया कि झुंगिया निवासी राकेश यादव जमीन की खरीद और बिक्री का कारोबार करता है। आशीष उर्फ छोटू प्रजापति भी अपने साथी अरुण निषाद के साथ जमीन के कारोबार से जुड़ा है। दोनों पहले राकेश यादव के साथ ही काम करते थे। लेकिन बाद में अपना अलग काम करने लगे। इससे राकेश यादव को कारोबार में खतरा महसूस होने लगा। तब उसने छोटू और अरुण की हत्या के लिए पांच लाख में शूटर हायर किए।

दो बार हुआ छोटू प्रजापति पर हमला 
पुलिस के मुताबिक शूटर विपिन सिंह और उसके साथियों ने छोटू प्रजापति पर दो बार हमला किया। पहली बार तब जब वह मारपीट के एक मामले की शिकायत लेकर अपने साथी के साथ चिलुआताल थाना से फर्टिलाइजर के रास्ते लौट रहा था। छोटू कार में वह बैठा था। तभी बदमाशों ने गोली दागी। हमले में वह बाल-बाल बच गया था। घटना को पुलिस ने संदिग्ध माना। दोबारा मेडिकल कालेज पुलिस चौकी के पास छोटू को गोली मारी गई। घायल छोटू को मेडिकल कालेज से लखनऊ ले जाया गया।

छोटू के हमले की पैरवी कर निशाने पर आया अरुण

छोटू प्रजापति का दोस्त अरुण निषाद उस पर हुए हमलों की पैरवी कर रहा था। राकेश और उसके गिरोह को लगा कि जल्द ही असलियत सामने आ जाएगी। इसलिए राकेश ने विपिन सिंह के जरिए अरुण को भी मारने की सुपारी दी थी। जंगल क्षत्रधारी निवासी अरुण निषाद को पता चला कि राकेश उसकी हत्या कराना चाहता है। तो उसने 26 फरवरी को झुंगिया निवासी राकेश यादव के खिलाफ पिपराइच थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

शूटरों की तलाश में जुटी पुलिस और दबोचा 

पिपराइच थाना में मुकदमा दर्ज होने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने शूटर, माफिया राकेश यादव की तलाश शुरू कर दी। गुलरिहा और क्राइम ब्रांच ने चार शूटरों शाहपुर के पादरी बाजार निवासी विपिन सिंह, अभिषेक सिंह, एलमुनियम फैक्ट्री बशारतपुर निवासी अमित सिंह, जंगल क्षत्रधारी टोला शाहगंज निवासी दिनेश यादव को पकड़ा। विपिन सिंह पर दो हत्या, हत्या के प्रयास सहित दस मुकदमें दर्ज हैं।

माफिया राकेश यादव सहित चार की तलाश
झुंगिया निवासी माफिया राकेश यादव, जंगल क्षत्रधारी टोला लालगंज निवासी मंटू उर्फ आकाश कन्नौजिया, कुशीनगर खड्डा के मदनपुर के मूल निवासी और जंगल तिकोनिया नंबर एक निवासी राजकुमार यादव और चिलुआताल के मंझगांवा निवासी सन्नी दुबे फरार हो गए। क्राइम ब्रांच की टीम इनकी तलाश में जुटी है। पकड़े गए शूटरों के पास से 315 बोर तमंचा और छह कारतूस, एक के पास से चाकू, पल्सर बाइक, स्कूटी, 16550 रुपए नकद मिले हैं।

राकेश पर दर्ज है 48 मुकदमे

राकेश यादव गुलरिहा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पीपीगंज में हत्या, डकैती, गैंगेस्टर समेत चार केस, चिलुआताल में धमकी, घर में घुसकर अपराध, गुलरिहा, कोठीभार में डकैती, आपराधिक साजिश, महुली में हत्या की कोशिश समेत दो, शाहपुर में हत्या समेत 48 केस दर्ज हैं। कुछ मामलों में वह कोर्ट से बरी हो चुका है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago