Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। रामगढ़ताल इलाके में नौकायन के पास रविवार की आधी रात को बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। फायरिंग करके भागने की कोशिश में हिस्ट्रीशीटर अमित सिंह गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ में उसका एक साथी बाइक से भाग निकला। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है।
एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि रामगढ़ताल थाने का हिस्ट्रीशीटर खोराबार, मंझरिया निवासी अमित (26) वारदात करने के लिए साथी संग बाइक से निकला है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग करने लगे। रात में नौकायन के पास दो बदमाश बाइक से आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। बचाव और घेराबंदी के दौरान सिपाही प्रवीण कुमार पांडेय और बबलू कुमार भी गिरकर घायल हो गए।
पुलिस ने खुद को बचाते हुए घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस को टारगेट करते हुए गोली दाग दी। जवाबी कार्रवाई में अमित के दाहिने पैर में घुटने के पास गोली लगी और वह वहीं पर गिर गया। उसका साथी अंधेरे में भाग निकला। घायल के पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, पांच कारतूस, तीन खोखा बरामद किया है।
अमित पर दर्ज 19 मुकदमे, कई घटनाओं में शामिल
इंस्पेक्टर जगत नारायण ने बताया कि आरोपित पर 19 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। लूट के 9 और अन्य कई धाराओं में एफआईआरहै। पुलिस पर हमले सहित अन्य मामले भी दर्ज किए गए हैं।
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…