Categories: Crime

सोमवारी जाम: शहर में नहीं आएंगी बसें, बदला कई रास्तों पर ट्रैफिक, वन वे किया गया लागू

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। शहर में सोमवार को जाम से निपटने के लिए कई रास्तों पर रूट डायवर्जन किया गया है। कई रास्तों को वनवे भी कर दिया गया है। प्रयोग के लिए यह यह व्यवस्था लागू की जा रही है। यदि इससे ट्रैफिक संचालन में सुधार आया तो व्यवस्था बनी रहेगी। रविवार को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने चौराहों पर पहुंचकर व्यवस्था देखी।

सुबह आठ बजे से लेकर रात आठ बजे तक लागू
सोमवार को शहर में बसें नहीं आ सकेंगी। प्राइवेट और सरकारी बसों को बाहर रोकने का इंतजाम किया गया है।

सोमवार को यहां रहेगा वन वे
– पैडलेगंज से लेकर छात्रसंघ चौराहे तक ट्रैफिक वन वे रहेगा।
– छात्रसंघ चौराहा से लेकर यूनिवर्सिटी चौराहे तक तक वनवे रहेगा।
– यूनिवर्सिटी चौराहे से लेकर मोहद्दीपुर तक वनवे की व्यवस्था रहेगी।
– पैडलेगंज से मोहद्दीपुर तक ट्रैफिक संचालन नार्मल रहेगा।

यहां पर रहेगा डायवर्जन
– नौसढ़ तिराहा, नौकायन तिराहा से पैडलेगंज की तरफ आने वाले व्हीकल छात्रसंघ, यूनिवर्सिटी चौराहा, मोहद्दीपुर होते हुए अपने स्थान पर जाएंगे।
– कूड़़ाघाट और कौआबाग, चार फाटक से आने वाले वाहन मोहद्दीपुर चौराहे से पैडलेगंज, छात्रसंघ चौराहा, यूनिवर्सिटी चौराहा होते हुए अपने स्थान पर जाएंगे। मोहद्दीपुर से सीधे यूनिवर्सिटी चौराहे की तरफ व्हीकल जाने पर रोक रहेगी।
– छात्रसंघ चौराहे से लेकर पैडलेगंज चौराहे की तरफ व्हीकल के जाने पर रोक रहेगी। यहां से जाने के बजाय व्हीकल मोहद्दीपुर होकर अपने स्थान पर जाएंगे।
– यूनिवर्सिटी चौक से लेकर छात्रसंघ चौराहे की तरफ जाने वाले ट्रैफिक पर रोक रहेगी। यूनिवर्सिटी चौक से होते हुए मोहद्दीपुर होकर ट्रैफिक व्यवस्था जारी रहेगी।
– शास्त्री चौराहे से लेकर अंबेडकर चौराहे तक जाने वाले व्हीकल पर रोक रहेगी। कचहरी चौराहा होते हुए यह व्हीकल डायवर्ट होंगे।
– अंबेडकर चौराहे से नौसढ़ की तरफ जाने वाले व्हीकल एडीजी आफिस के सामने से होते हुए दाहिने मुडक़र बेतियाहाता चौराहे की तरफ से जाएंगे।

नौसढ़ और चंपा देवी पार्क में होंगी खड़ी सरकारी बसें
– लखनऊ और वाराणसी से आने वाली बसों को नौसढ़ में रोका जाएगा। उनको वहीं रोका जाएगा।
– कुशीनगर और देवरिया से आने वाली रोडवेज की बसे देवरिया बाईपास होते हुए हनुमान मंदिर तिराहे से दाहिने मुडक़र नौकायन होते हुए चंपा देवी पार्क में आएंगी।
– फरेंदा, सोनौली और महराजगंज की तरफ से आने वाली बसों को राप्ती नगर डिपो में रोका जाएगा।
– बड़हलगंज, सहजनवां से आने वाली प्राइवेट बसें बाघागाड़ा में रोकी जाएंगी।
– देवरिया से आने वाली प्राइवेट बसें रामनगर कडज़हां, कुशीनगर से आने वाली बसें कोनी- रामनगर कडज़हां में खड़ी होंगी।
– महराजगंज से आने वाली बसें मेडिकल कॉलेज के पास खड़ी होंगी. सोनौली और फरेंदा से आने वाली प्राइवेट बसें महेसरा के पास खड़ी होंगी।

सोमवार को ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसे सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक लागू किया जाएगा। इससे जाम को रोकने में मदद मिलेगी। यदि व्यवस्था सफल रही तो आगे जारी रखा जाएगा।
डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago