Categories: NewsPoliticsUp

इलेक्शन के पहले झोले पर घर- घर पहुंचेंगे मोदी- योगी, जानिए क्या योजना लाई है सरकार

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। अनाज के साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से राशन कार्ड धारकों को एक किलो आयोडाइज्ड नमक, रिफाइंड सोयाबीन तेल एवं एक किलो साबुत चना/दाल फ्री में मिलेगा। नमक चना एक-एक किलो जबकि तेल एक लीटर के पैक में होगा। पैकेट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो भी छपी है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनउ में वितरण का शुभारंभ किया। मार्च माह तक योजना लागू रहेगी। विधान सभा चुनाव के पहले हर घर में पीएम और सीएम का छपा हुआ झोला पहुंचता रहेगा।

राज्यसभा सांसद ने किया शुभारंभ
पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ला ने खुर्रमपुर के कोटे की दुकान पर राशन वितरण का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रति व्यक्ति 5 किलो गेहूं चावल तथा 1 किलो चना 1 किलो तेल तथा 1 किलो नमक का वितरण सरकारी उचित दर की दुकान खुर्रमपुर पर किया गया।

कोटे की दुकानों से होगा पूरा वितरण
गोरखपुर मंडल को 2567.208 मीट्रिक टन साबुत चना, 2572.208 मीट्रिक टन आयोडाइज्ड नमक एवं 2567208 लीटर खाद्य तेल का आवंटन किया गया है। गोरखपुर जिले को 782.422 मीट्रिक टन चना, 787.422 मीट्रिक टन नमक एवं 782422 लीटर तेल आवंटित हुआ है। खाद्य पदार्थों को खाद्य एवं विपणन विभाग द्वारा सीधे ब्लाक पर पहुंचाया जाएगा। वहां से कोटे की दुकानों तक इसे ले जाया जाएगा। कोटेदारों के जरिए इसे जरूरतमंदों को दिया जाएगा।

आठ लाख से अधिक को मिलेगा लाभ
निश्शुल्क वितरण का लाभ जिले के आठ लाख से अधिक लोगों को मिलेगा। गोरखपुर में पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय मिलाकर आठ लाख से अधिक राशन कार्ड धारक हैं। अंत्योदय कार्ड धारकों की संख्या एक लाख 26 हजार 392 है। जिला पूर्ति कार्यालय की ओर से खाद्य पदार्थों के वितरण की तैयारी की गई थी।

मंडल में फ्री वितरण के लिए नमक, तेल एवं साबुत चना/दाल की आपूर्ति शुरू हो गई है। इसे समय से कोटे की दुकानों तक पहुंचा दिया गया था। रविवार से कोटेदारों ने वितरण भी शुरू कर दिया।
प्रेम रंजन सिंह, संभागीय खाद्य नियंत्रक

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago