Categories: CrimeNews

बच्चों को नशा बेचकर कमा रहा था रुपए, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। धर्मशाला ओवरब्रिज के पास भीख मांगने और कूड़ा बीनने वाले बच्चों को सुलेशन का नशा कराने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। बच्चों को सुलेशन पिलाकर उनको नशे की लत लगाने वाले कारोबारी को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके पास से बड़ी संख्या में सुलेशन और पैसा बरामद हुआ। पु​लिस का कहना है कि वह बच्चों को सुलेशन बेचकर रुपए कमाता है। शहर में इस तरह के अन्य कारोबारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। डीआईजी—एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि हर थाना क्षेत्र में पुलिस जांच करेगी। बच्चों को नशे से बचाने के लिए कार्रवाई की जाएगी।

क्या था वायरल वीडियो, कैसे हुआ असर
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में सिनेमा रोड पर करीब तीन—चार साल का एक बच्चा तड़पता हुआ दिखाई दे रहा था। सड़क पर पड़े बच्चे को कुछ लोगों ने उठाकर किनारे कर दिया। लेकिन उसकी पीड़ा समझने की कोशिश किसी ने नहीं की। बच्चे की समस्या सामने आने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। तब मालूम हुआ कि उसे नशे की लत है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शनिवार को कार्रवाई करती पुलिस की टीम ने धर्मशाला बाजार में सुलेशन विक्रेता राजा को पकड़ा। शाहपुर के कृष्णा नगर का रहने वाला राजा सुलेशन बेचकर पैसे कमाता है। वह छोटे बच्चों खासकर कूड़ा बीनने और भीख मांगने वालों को इसका आदती बना देता है। भीख मांगने वाले बच्चे रुपए जुटाकर उससे सुलेशन खरीदकर सूंघते हैं। पुलिस ने तीन बच्चों को भी वहां से मुक्त कराया। तीनों नशे की हालत में थे।

इसलिए नशे में इस्तेमाल करते सुलेशन
– भीख मांगने और कबाड़ बीनने वाले बच्चे दिनभर मेहनत करते हैं।
– पंचर जोड़ने वाले ट्यूब में इस्तेमाल होना सुलेशन, व्हाइटनर आसानी से मिलता है।
– कम पैसे मिलने की वजह से बच्चे इसे खरीदकर सूंघते हैं।
नशा होने पर बच्चों की थकान दूर हो जाती है। उनको अच्छी नींद आ जाती है।
– नशा करने के बाद बच्चों को भूख कम लगती है। इसलिए वह खाने के लिए परेशान नहीं होते हैं।

“पूरे शहर में सुलेशन का नशा करने वाले बच्चे मिल जाएंगे। हम लोग इस मुद्दे पर पुलिस अधिकारियों से बात करेंगे। धर्मशाला पर जो कार्यवाही हुई है। वह सराहनीय है।”
– नीतिन, सामाजिक कार्यकर्ता

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago