Categories: Crime

नगर निगम के भाजपा पार्षद पर कैंट थाना में दर्ज हुआ मुकदमा

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने निकाय चुनाव में झूठा शपथ पत्र देने वाले भाजपा पार्षद चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र में उन्‍होंने अपने ऊपर दर्ज हुए मुकदमे का जिक्र नहीं किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वार्ड नंबर 34 शाहपुर से भाजपा पार्षद चंद्रशेखर सिंह ने नगरीय निकाय सामान्‍य निर्वाचन 2017 में नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र में अपने ऊपर दर्ज हुए मुकदमे का जिक्र नहीं किया था। शिकायत पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जग नारायन ने जांच की तो आरोप सही मिला। छानबीन में पता चला कि चंद्रशेखर सिंह पर शाहपुर थाने में कई मुकदमे दर्ज है। जिसकी जानकारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने उच्‍चाधिकारियों को दी। उनके निर्देश पर विधिक राय लेकर मुकदमा दर्ज करने के लिए 26 अगस्‍त को कैंट थाने में तहरीर दी। एसएसपी जोगेंद्र कुमार के निर्देश पर कैंट पुलिस ने शुक्रवार की रात में चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ मिथ्‍या साक्ष्‍य देने का केस दर्ज किया। सीओ कैंट सुमित शुक्‍ल ने बताया कि तहरीर के आधार केस दर्ज कर लिया गया है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago