Categories: CrimeNews

तीन बच्चों की मां का 18 साल के युवक से प्रेम संबंध, पीपीगंज थाना में खा ली जहर

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी तीन बच्चों की मां ने शुक्रवार को पीपीगंज थाने में जहर खा लिया। वह अपनी फरियाद लेकर थाना में पहुंची थी। थाना परिसर में ही महिला को उल्टी करता देखकर पुलिस परेशान हो गई। महिला ने जहर खाने की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पीपीगंज पुलिस का कहना है कि महिला घर से जहर खाकर आई थी। यहां पर हालत बिगड़ने के बाद इसकी जानकारी हुई।

तीन बच्चों की मां का 18 साल से युवक से प्रेम संबंध
पीपीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के निवासी युवक संग सात साल पूर्व हुई थी। उसके पति की तीन साल पहले किसी बीमारी से मौत हो गई। युवती की दो बेटियां और एक बेटा भी है। पति की बीमारी के दौरान उसके पति का मौसेरा भाई भी अस्पताल में आता जाता था। इस दौरान महिला का संबंध पति के मौसेरे भाई से हो गया। करीब 18 साल उम्र का युवक मजदूरी करके परिवार का पालन—पोषण करता है। दोनों बाद में पति—पत्नी की तरह भी रहने लगे। उनके बीच शादी की बात को लेकर फैसला हुआ। इसकी जानकारी जब युवक के घर वालों को हुई तो उन्होंने युवती से दूरी बनाने को कहा। परिजनों ने कहा कि वह 18 साल के बेटे की शादी किसी 30—35 साल की युवती से कैसे कर सकते हैं। वह भी जो तीन बच्चों की मां है।

कई बार हुई पंचायत, नहीं बनी शादी की बात
युवक और युवती के बीच मिलना—जुलना जारी रहा। शुक्रवार को वह युवक के घर पहुंची। आरोप है कि उसके मां—बाप ने शादी से मना कर दिया। इसके बाद फरियाद लेकर वह पीपीगंज थाना में पहुंची। थाना में अचानक ही उसकी हालत बिगड़ गई। उल्टी होने पर पुलिस वाले परेशान हो गए। आरोप है कि उसने थाना परिसर में ही कोई जहर खा लिया। युवती ने पुलिस को बताया कि शादी न होने पर वह अपनी जान देने के लिए जहर खा ली है। इतना सुनने के बाद आनन—फानन में उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कई बार थाना पर पंचायत हो चुकी है। जब युवक शादी के लिए तैयार होता है तो उसके मां—बाप इंकार कर देते हैं। इस प्रकरण में वह शांति भंग की आशंका में पाबंद हो चुका है। शुक्रवार को हुई घटना के बाद पुलिस सोच—समझकर कदम उठा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago