Categories: News

हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर हास्पिटल में लगेगी नई रेडिएशन मशीन, सीएम ने दिया अनुदान, जल्द शुरू हो जाएगा उपचार

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। पूर्वांचल में गंभीर बीमारियों के उपचार को लेकर सीएम योगी संजीदगी दिखा रहे हैं। उनकी मंशा है कि बीमारियों को काबू करने के साथ समय रहते इसकी रोकथाम के उपाय किए जाएं। इंसेफेलाइटिस की तरह से कैंसर के निदान को लेकर सीएम ने गंभीरता दिखाई हैं। गोरखपुर के गीता वाटिका स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर हास्पिटल में नए रेडिएशन मशीन लगाने के लिए सीएम ने अनुदान जारी किया है। मशीन के शुरू होने पर अनुभवी डॉक्टरों की सलाह से मरीजों का उपचार शुरू हो जाएगा।

उद्योगपतियों ने दिया पत्र, सीएम ने सहमति

गत दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए थे। गोरखपुर और आसपास के जिलों में कैंसर रोगियों की अधिक संख्या को देखते हुए चेंबर आफ इंडस्ट्री के अध्यक्ष विष्णु अजीत सरिया और पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल की टीम ने उनसे मुलाकात की। इस संबंध में एक पत्र देकर सहयोग की मांग की। पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल के अनुसार मुख्यमंत्री उनकी इस सहभागिता में शामिल हैं। इसके लिए उन्होंने हाल के कुछ महीनों में रेडिएशन थेरपी से जुड़ी एक मशीन में उप्र सरकार की तरफ से अनुदान में दे दिया है। 17 करोड़ रुपए की लागत की मशीन हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल में पहुंच चुकी है। इसे इंस्टाल करके जल्द ही संचालन शुरू होने की उम्मीद जताई गई है।

डॉक्टरों की तैनाती से शुरू हो जाएगा उपचार
एसके अग्रवाल का कहना है कि कैंसर अस्पताल की ओपीडी के लिए डाक्टर का आना बाकी है। गोरखपुर के डाक्टर जो मुंबई में कैंसर का इलाज करते हैं। उनसे अस्पताल मैनेजमेंट की बातचीत चल रही है, सिर्फ सहमति मिलना बाकी है। वह आने को भी तैयार भी हो गए हैं। लेकिन डॉक्टर चाहते हैं कि गोरखपुर के इस अस्पताल में कैंसर उपचार से संबंधित व्यवस्था मुक्कमल हो।

चेंबर आफ इंडस्ट्रीज की मंशा, स्थापित हो चैरिटी हास्पिटल

पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल का कहना है कि जिस तरह से इंसेफेलाइटिस के लिए मेडिकल कालेज में व्यवस्था हुई है। ठीक उसी तरह से यहां पर भी कैंसर निदान के लिए एक चैरिटेबल अस्पताल हो जिससे की मरीजों का समय रहते उपचार हो सके। यहां उपचार की समुचित व्यवस्था होने पर मरीजों को मुंबई सहित दूसरी जगहों पर नहीं जाना पड़ेगा। इससे उनका उपचार में आने वाला खर्च भी बचेगा। साथ ही घर के आसपास रहकर अपने मरीज का आसानी से इलाज करा सकेंगे।

योगीजी का प्रयास बेहतर : उमेश सिंघानिया
हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर हास्पिटल के सचिव उमेश सिंघानिया का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सराहनीय योगदान मिल रहा। उनकी वजह से ही रेडिएशन मशीन अस्पताल में आ सकी है। उमेश ने बताया कि मुंबई के अनुभवी डाक्टर को बुलाने के लिए बातचीत चल रही है। सबकुछ ठीक रहा तो शीघ्र ही डॉक्टर भी आ जाएंगें। रेडियेशन मशीन यूके से मंगाई गई है। करीब 40 साल पुराने इस अस्पताल में नई रेडिएशन मशीन की बहुत आवश्यकता थी। सीएम योगी के बेहतर से अत्याधुनिक रेडिएशन मशीन हमारे अस्पताल में आ सकी।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago