Categories: News

अब 40 मिनट में जाइए प्रयागराज, गोरखपुर से शुरू हुई नई फ्लाइट

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। गोरखपुर एयरपोर्ट से प्रयागराज(इलाहाबाद) के लिए हवाई सेवा शुक्रवार को शुरू हो गई। पहले दिन 25 यात्रियों को लेकर विमान ने प्रयागराज के लिए उड़ान भरी। मेयर सीताराम जायसवाल और नगर विधायक डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल ने विमान को झंडी दिखाकर प्रयागराज के लिए रवाना किया। इस मौके  पर डीएम के विजेन्द्र पांडियन, एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता, इंडिगो के डायरेक्टर संजीत चावला, एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी, मुख्य सुरक्षा अधिकारी विजय कौशल सहित कई लोग मौजूद रहे। पहले सात दिनों की 80 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग हो चुकी है। शुक्रवार को कोलकाता से गोरखपुर आने वाला विमान गोरखपुर से यात्रियों को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुुुुआ। पहली टिकट बुक कराने वाले यात्री को एयरपोर्ट पर सम्मानित किया गया।

इस समय पर होगी उड़ान
76 शीटर एटीआर-72 विमान सुबह 8.40 बजे कोलकाता से 11.10 बजे गोरखपुर पहुंचेगा। यहां से 11.40 बजे प्रयागराज के लिए उड़ान भरेगा। दोपहर 2.30 बजे यह विमान प्रयागराज से यात्रियों को लेकर गोरखपुर पहुंचेगा। यहां से 2.50 बजे यात्रियों को लेकर कोलकाता रवाना हो जाएगा। अभी तक गोरखपुर से प्रयागराज की यात्रा में 10 से 11 घंटे का समय लगता था। हवाई सेवा शुरू होने से 40 मिनट लगेगा।

1785 से 2000 रुपये के बीच होगा किराया
गोरखपुर से प्रयागराज जाने के लिए 1785 से लेकर 2000 रुपए के बीच टिकट दर होगी। क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत हवाई सेवा शुरू होने की वजह से 50 प्रतिशत टिकट इसी रेट पर मिलेंगे। शेष टिकट विमान कंपनी की शर्त के अनुसार मिलेंगे।



Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

8 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

8 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

9 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago