Categories: Entertainment

सुबह हो महोत्सव का आगाज शानदार, इसलिए तैयारियां चलती रही रातभर

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव की तैयारियां शुक्रवार की रात चलती रहीं। शनिवार की सुबह कार्यक्रम के शानदार आगाज के लिए मंच, पांडाल और स्टाल लगाने के लिए लोग जूझते रहे। रात में मंच सहित अन्य कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के लिए सीडीओ और जीडीए वीसी पहुँचे। तीन दिनों के महोत्सव में धरती से आसमान तक धमाल होगा। गोरखपुर विश्वविद्यालय में 11 से 13 जनवरी तक बॉलीवुड कलाकार रंग जमाएंगे। गोरखपुर के सांसद रवि किशन भी कविता पाठ करेंगे। नुमाइश ग्राउंड में प्रदर्शनी लगेगी, चंपा देवी पार्क से लेकर नौकायन केंद्र तक पैराग्लाइडिंग और पैरा मोटरिंग के एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद लोग उठा सकेंगे।

महोत्सव समिति के अध्यक्ष, गोरखपुर मंडल के कमिश्नर जयंत नार्लीकर ने बताया 11 जनवरी को महोत्सव का शुभारंभ होगा। 13 जनवरी को समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव से पर्यटन व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों को एक स्थान पर कला, संस्कृति, शिल्प, व्यंजन, गीत-संगीत, योग, साहसिक पर्यटन, क्रीड़ा व शासन की योजनाओं बारे में जानकारी मिलेगी।
स्थानीय कला व संगीत को प्रोत्साहित करने के लिए कलाकारों को मुख्य मंच पर भरपूर समय दिया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर जयंती माला की कत्थक की प्रस्तुति होगी। इसके बाद विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागी बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। राष्ट्रीय व स्थानीय कलाकारों द्वारा सबरंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र होगी।

महोत्सव में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाले 10,632 विद्यार्थियों को बाल फिल्म दिखाई जाएगी। एडी मॉल, वीनस पीवीआर, सिटी मॉल, ओरियल मॉल, विजय पिक्चर पैलेस और माया सिनेप्लेक्स में प्रतिदिन 3544 बच्चों को फिल्म दिखाने की तैयारी की गई है। इसके लिए छोटा भीम, सुपर 30, फ्रोजन 2, लॉयन किंग सरीखी नौ फिल्मों का चयन किया गया है। 11-13 जनवरी तक फिल्मों का प्रदर्शन होगा।

बॉलीवुड नाइट का आयोजन 11 जनवरी को होगा। पहले दिन सुरों की मल्लिका अल्का याज्ञनिक अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरेंगी। वहीं 12 जनवरी को भोेजपुरी नाइट में लोकगायक भरत शर्मा व्यास लोकगीतों से माटी की सुगंध बिखेरेंगे। 13 जनवरी को आयोजित होने वाली बॉलीवुड नाइट में सोनू निगम, भजन गायिका अनुराधा पौंडवाल, कामेडियन राजू श्रीवास्तव कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इनके अलावा नेहा बनर्जी द्वारा कत्थक नृत्य व दशावतार पर नृत्य नाटिका, गीतांजलि शर्मा के मयूर नृत्य, सैक्सोफोन वादक एसएस सुब्बालक्ष्मी भी अपने कला का जलवा दिखाएंगे।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago