Categories: HealthNews

अब रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर होगी निःशुल्क कोरोना जांच

Estimated reading time: 1 minute

• रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज बस अड्डों पर पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम से लोगों को किया जाएगा कोरोना के प्रति जागरूक

• सीएमओ कार्यालय पर लगेगा पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम

• सीएमओ ने टीम के साथ किया निःशुल्क जांच केंद्रों का निरीक्षण, स्थापित होगा बूथ

• कोरोना की सैंकेंड वेब की आशंका के मद्देनजर सतर्कता बरतने की अपील

गोरखपुर। कोरोना की दूसरी लहर के लौटने की आशंका में सभी तैयारियां की जा रही हैं। इसलिए रोडवेज के कचहरी बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर रोजाना कोरोना की निःशुल्क जांच की जाएगी। सुबह 10 बजे से अपराह्न 2.00 बजे तक यहां पर कोई भी कोरोना की एंटीजन जांच करवा सकता है। यहां जांच बूथ बनाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत तिवारी, एसीएमओ डॉक्टर एनके पांडेय एवं डॉक्टर एके सिंह ने शनिवार को दोनों स्थानों का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कोरोना के सैंकेंड वेब की आशंका के मद्देनजर सभी को सतर्कता बरतनी होगी और किसी को भी कोरोना के लक्षण नजर आएं या फिर वह कोरोना मरीज के संपर्क में रहा है तो उसे जांच अवश्य करा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि रोडवेज के कचहरी बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और सीएमओ कार्यालय पर भी पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम लगा कर कोरोना एवं इसकी जांच की सुविधा के बारे में जानकारी दी जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपदवासियों को कोरोना से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि नवम्बर और दिसम्बर में ढेर सारी शादियों के अवसर हैं जहां पर भीड़भाड़ इकट्ठा होगी। इन मौकों पर मॉस्क की उपयोगिता को समझना होगा। लोगों को चाहिए कि इन समारोहों में बहुत निकट होकर न बैठें, दो गज की दूरी बरकरार रखें। दूर से अभिवादन करें और मॉस्क का प्रयोग अवश्य करें। भीड़भाड़ में मॉस्क कभी न उतारें। अगर किसी को भी कोरोना का लक्षण नजर आए तो वह चिकित्सक से अवश्य सम्पर्क करे। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए सर्वसुलभ स्थान पर कोरोना की निःशुलक जांच की व्यवस्था की गयी है। निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन पर कुल 16 लोगों ने जबकि बस स्टैंड पर कुल 23 लोगों ने शनिवार को कोरोना की जांच करवा ली थी। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी केएन बरनवाल भी मौजूद रहे।

नहीं भूलना है यह व्यवहार
• हाथों को साबुन पानी से 60 सैकेंड तक सुमन-के फार्मूला से धूलें।
• मॉस्क का हमेशा प्रयोग करें। हाथ धुलने का इंतजाम न हो तो हाथों को सैनेटाइज करें।
• हाथों से आंख, मुंह और नाक को कभी न छूएं।
• भीड़भाड़ से बचें। आवश्यक हो तो पूरी सावधानी के साथ भीड़भाड़ वाली जगह पर जाएं।
• ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगह पर जाएं तो आंखों की सुरक्षा के लिए फेसशील्ड का इस्तेमाल करें।
• बाहर की चीजें न खाएं। घर में बने पौष्टिक भोजन का सेवन करें।
• अगर बुखार हो तो प्रशिक्षित चिकित्सक से ही इलाज कराएं।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

1 month ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago