Categories: HealthNews

अब गोरखपुर में ऑनलाइन रिपोर्ट से भर्ती किए जाएंगे कोविड मरीज

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत तिवारी ने कहा है कि कोविड-19 जांच की रिपोर्ट ऑनलाइन देखने की व्यवस्था मरीजों को काफी राहत देगी। अगर कोई कोविड मरीज होम आइसोलेशन में है। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ जाती है तो भर्ती करने के लिए ऑनलाइन रिपोर्ट भी मान्य होगी। इस रिपोर्ट पर किसी भी प्रकार के हस्ताक्षर या मोहर की आवश्यकता नहीं है। शासन ने यह व्यवस्था कोविड मरीजों की सुविधा के लिए ही शुरू की है। लिंक पर क्लिक करके जांच के दौरान दर्ज मोबाइल नंबर डालने पर ओटीपी आएगी। ओटीपी दर्ज करके जांच कराने वाले अपनी रिपोर्ट देख सकेंगे। रिपोर्ट की प्रिंट आउट सभी स्वास्थ्य इकाइयों में मान्य होगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि इस नई व्यवस्था से उन मरीजों को ज्यादा सहूलियत होगी जो कोविड पॉजीटिव होने के बाद रिपोर्ट प्राप्त नहीं करते हैं और होम आइसोलेट हो जाते हैं। ऐसे में अगर अचानक तबीयत खराब हो जाए तो भर्ती करने से पहले अस्पताल रिपोर्ट मांगते हैं। अब ऐसे मरीजों के परिजनों को रिपोर्ट के लिए किसी जांच केंद्र पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वह कहीं से भी रिपोर्ट का प्रिंट निकलवा सकते हैं और स्वास्थ्य इकाई पर दिखा कर मरीज को भर्ती करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन लोगों की कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आती है, वह भी ऑनलाइन प्राप्त रिपोर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में लागू है व्यवस्था
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि कि ऑनलाइन रिपोर्ट की व्यवस्था पूरे उत्तर प्रदेश में लागू है। प्रदेश में कोई भी अपना कोविड-19 का रिपोर्ट निकाल सकता है। इसमें जांच के दौरान जांच में पंजीकृत मोबाइल डालना है, फिर ओटीपी जाएगा। ओटीपी डालने के बाद रिपोर्ट जेनरेट हो जाएगा। रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करना होगा।
https://labreports.upcovid19tracks.in/ यह सुविधा कोविड जांच कराने वाले मरीजों को मिलती रहेगी। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago