Categories: Politics

सपा में शामिल हुए सुनील सिंह के बिगड़े बोल

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। किसी जमाने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी रहे हिन्दू युवा वाहिनी (भारत) के अध्यक्ष सुनील सिंह अब समाजवादी पार्टी के साथ होंगे। शनिवार को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए। शनिवार को पार्टी में शामिल होने के बाद, सिंह ने योगी आदित्यनाथ की तुलना ‘रावण’ से कर दी। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ‘हतियारी’ (कातिल) है।

खारिज हो गया था पर्चा
बीजेपी के खिलाफ पूरी तरह बगावत पर उतरे सुनील ने लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। लेकिन पर्चा खारिज होने पर चुनाव नहीं लड़ पाए थे। वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ आवाज बुलंद करने के कारण योगी आदित्यनाथ ने उन्हें किनारे कर दिया था। तभी से सुनील सिंह ने बगावत का बिगुल फूंक दिया।

रासुका में मिली जमानत
साल 2002 में योगी ने हिंदू युवा वाहिनी का गठन किया था। तब इसे एक सांस्कृतिक संगठन बताया गया। इस संगठन की वजह से योगी अपनी अलग पैठ बनाने में कामयाब रहे। तब इस संघटन के फायर ब्रांड रहे सुनील भी खूब चर्चा में रहे।

कई बागी बनेंगे सपाई
हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह पर 70 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पंचरूखिया कांड, मोहन मुंडेरा कांड, मऊ दंगा सहित कई घटनाओं के बाद संघटन का कद बढ़ता गया। बाद में बगावत करके सुनील सिंह ने हिन्दू युवा वाहिनी (भारत) का गठन कर लिया।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

5 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

5 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

6 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago