Categories: Health

पीएम के बर्थडे पर विधायक ने जिला अस्पताल में किया फल वितरण, मरीजों से पूछा: कैसी है यहां की व्यवस्था

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर चाय पंचायत टीम।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन लोगों ने खूब धूमधाम से मनाया। इस दौरान जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बांसगांव के विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में फल वितरण किया। इमरजेंसी के हड्डी वार्ड, इमरजेंसी सहित अन्य विभागों में करीब तीन सौ मरीजों को फल दिया गया। विधायक के साथ एसआईसी डॉ. अ​भय चंद श्रीवास्तव, डॉ. अंबुज श्रीवास्तव, डॉ. बीके सुमन, डॉ. शहनवाज अंसारी और चीफ फार्मासिस्ट अरविंद सिंह मौजूद रहे।

विधायक ने मरीजों से पूछा, कैसी है यहां की व्यवस्था
फल वितरण के दौरान विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने मरीजों के पास जाकर उनसे बातचीत की। तीमारदारों और मरीजों से जिला अस्पताल की व्यवस्था, डॉक्टर और दवाओं की सुलभता, उपचार सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान किसी मरीज ने कोई शिकायत नहीं की। लोगों ने जिला अस्पताल की व्यवस्था पर संतुष्टि जताई। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप काम न करने वाले अधिकारी कतई बख्शे नहीं जाएंगे। इसलिए बेहिचक होकर अपनी परेशानी बताएं। हालांकि कोई शिकायत सामने नहीं आई।

जैसा सुना था, उससे कहीं बेहतर जिला अस्पताल
विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने कहा कि एक डॉक्टर होने की वजह से मरीजों की पीड़ा बखूबी समझते हैं। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल के बारे में जैसा सुना था। उससे कहीं ज्यादा बेहतर व्यवस्था मिली। अधिकाधिक लोगों को यहां आकर उपचार कराना चाहिए। जिला अस्पताल में बेहतर उपचार मुहैया कराने के लिए उन्होंने एसआईसी डॉ. अ​भय चंद श्रीवास्तव और डॉक्टर, स्टॉफ को बधाई दी। विधायक ने कहा कि यह एक ऐसी जगह हैं जहां हर व्यक्ति दुखी होकर पहुंचता है। ऐसे में यदि उसे समुचित उपचार मिलता है तो वह सरकार की उप​लब्धि की बारे में सबको बताता है। हर मरीज इलाज से संतुष्ट और स्वस्थ होकर घर जाए। इस मंशा से हर स्टॉफ को काम करना चाहिए।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago