Categories: Crime

शहर से बच्चों के साथ लापता हुईं दो महिलाएं, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर, चाय पंचायत संवाददाता।
गोरखनाथ और राजघाट थाना क्षेत्रों से दो महिलाएं अपने बच्चों के साथ लापता हो गई हैं। घरवालों से सूचना मिलने के बाद दोनों थानों की पुलिस महिलाओं और बच्चों की तलाश में जुटी है। महिला और बच्चों के बारे में जानकारी न मिलने से उनके परिवार के लोग सहमे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि गायब हुए लोगों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। जल्द ही उनका पता लगा लिया जाएगा।

रिक्शे पर बच्चे संग दिखी राधिका
15 सितंबर को राजघाट के रायगंज उत्तरी निवासी ओंकार प्रजापति की पत्नी राधिका अपने साल के बेटे समर के साथ बसंतपुर में रहने वाली बुआ के घर जाने के लिए निकली। लेकिन देर शाम तक वह बुआ के घर नहीं पहुंची। उसका मोबाइल भी आफ हो गया। घरवाले उसकी तलाश में बुआ के घर गए। फिर महिला और बच्चे के बारे में राजघाट पुलिस को सूचना दी। गुमशुदगी दर्ज करके पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

बाइक पर किसके साथ गई ग्रीन सिटी की महिला
गोरखनाथ के ग्रीन सिटी में रहने वाले अतुल कुमार की पत्नी जूही उर्फ यास्मीन भी 15 सितंबर की दोपहर में अपने बेटे संग लापता है। वह दोपहर में बाजार जाने के लिए घर से निकली। इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश करके पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज देखने पर मालूम हुआ कि वह एक बाइक पर बच्चे संग सवार हो रही है। वह बाइक सवार कौन है? इस संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। गोरखनाथ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी मिलने पर इन नंबरों पर दें सूचना
एसपी सिटी — 9454401054
सीओ गोरखनाथ — 9454401413
एसएचओ गोरखनाथ — 9454403511
एसएचओ राजघाट — 9454403521

 

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago