Categories: CoronaCrime

पार्टी में पुलिस ने गिफ्ट किया लॉक डाउन तोड़ने का मुकदमा

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। लॉक डाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का मजाक बनाकर शहर के कुछ रईस दावत उड़ाने में मगन हो गए। उनके इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। मामला बेतियाहाता मोहल्ले के अपार्टमेंट का है जहां बुधवार की शाम एक बड़े कारोबारी ने पार्टी का आयोजन किया था। अपार्टमेंट के गार्डन में चल रही पार्टी का वीडियो किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अचानक वीडियो जारी होने से हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अफसर और पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए। मजिस्ट्रेट की टीम ने जब छापेमारी की तो पता लगा कि सचमुच पार्टी चल रही थी। कई दिनों के बाद दावत का लुफ्त उठाने के लिए लोग इकट्ठा हुए थे। खाना खाने के दौरान किसी ने भी इस बात का ध्यान नहीं रखा कि इस सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना जरूरी है। लोगों ने जमकर दावत उड़ाई, छक कर विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया।पुलिस पहुंची तो रेजीडेंसी में ब्लैक आउट हो गया। सब अपने घरों की बत्तियां बुझा कर छुप गए।

इस मामले में मजिस्ट्रेट की तहरीर पर कैंट थाना में पार्टी के आयोजक के खिलाफ लॉक डाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बताया बेहद ही शर्मनाक हरकत की गई है। इसलिए इस मामले में एफआईआर दर्ज करा कर कार्यवाही की जा रही है। अभी आयोजक पर ही मुकदमा हुआ है। लेकिन दावत में शामिल अन्य लोग भी कार्यवाही की जद में आ सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि यहां रहने वाले लोगों को भी इस बात का ख्याल रखना चाहिए था कि ऐसे आयोजन से खुद को दूर रखें। पुलिस ने पार्टी वाली जगह से कुर्सियों सहित कई सामान कब्जे में ले लिया है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago