Categories: Crime

पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर अयूब गिरफ्तार!

Estimated reading time: 1 minute


गोरखपुर। बड़हलगंज कसबे से शुक्रवार की रात करीब आठ बजे पुलिस ने पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अयूब को हिरासत में लिया है। गोला के सीओ श्यामदेव, बड़हलगंज के कोतवाल राणा देवेंद्र प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ उनके जोहरा अस्पताल ​पर पहुंचे। सर्जन अयूब अहमद उस समय आपरेशन थियेटर में थे। सीओ की त​बियत खराब होने का हवाला देकर सिपाहियों ने उनको बाहर बुलाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस के सामने ही अयूब ने ओटी का कपड़ा चेंज किया। हिरासत में लेकर पुलिस उनको लेकर चली गई। बताया जाता है कि डॉक्टर के खिलाफ प्रदेश की राजधानी के हजरतगंज कोतवाली में विभिन्न समुदायों के बीच शत्रुता, घॄणा या वैमनस्य की भावनाएं पैदा करने के आशय से झूठे बयान आदि फैलाना. शत्रुता, घॄणा या वैमनस्य की भावनाएं पैदा करने के आशय से पूजा के स्थान आदि में झूठे बयान या भाषण आदि देने, धर्म नस्ल जन्म निवास स्थान और भाषा के आधार पर विभिन्न समूह में शत्रुता पैदा करना और सद्भावना को हानि पहुंचाने के लिए पूर्वाग्रह का इस्तेमाल करने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। डॉक्टर अयूब को ​पुलिस हिरासत में लिए जाने को लेकर तरह—तरह की बातें हो रही हैं।
Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

1 month ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago