Categories: CrimeUp

प्लीज! अफवाहों पर ध्यान मत दीजिए। हम आप के साथ हैं।

Estimated reading time: 0 minutes


गोरखपुुुर। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शहर में हो रहे विरोध को देखते हुए पुलिस अधिकारी पूरी सावधानी बरत रहे हैं। बुधवार को कोतवाली सर्किल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एसपी सिटी डॉ. कौशतुभ के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान एसपी सिटी ने लोगों से अपील की और कहा सोशल मीडिया पर किसी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें। यदि कोई भ्रामक सूचना देकर किसी को बरगला रहा है। तो इसकी जानकारी लोकल पुलिस स्टेशन को दें। डीएम की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक भी बुलाई गई। इस दौरान एसएसपी डॉक्टर सुनील कुमार गुप्ता और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।


12वीं का स्टूडेंट फैला रहा था अफवाह
सोशल मीडिया पर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने एक इंटर के छात्र को हिरासत में ले लिया है। पहले पता चला कि वह सिपाही का पुत्र है लेकिन बाद में पुलिस की जांच में पता चला है कि उसके रिश्तेदार देवरिया के एकौना थाने में सिपाही है। आरोपित छात्र नाबालिग है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक जंगल अगही का रहने वाला इंटर के छात्र के फेसबुक पर कुछ आपत्तिजनक पोस्ट आया था। उसे छात्र ने कई लोगों को शेयर कर दिया। इधर साइबर सेल सोशल मीडिया को लेकर सतर्क थी जिसकी नजर उसके आपत्तिजनक पोस्ट पर पड़ गई। जांच के बाद पुष्टि होने पर तत्काल साइबर सेल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पीपीगंज पुलिस नेआरोपित को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के आने पर उसने खुद को सिपाही का बेटा भी बताया था। मगर बाद में पता चला कि उसके मौसा सिपाही हैं।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago