Categories: CoronaNews

कमिश्नर के पीए संजय की मौत से दहला पुलिस-प्रशासन महकमा

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। कमिश्नर जयंत नार्लिकर के व्यैक्तिक सहायक(पीए) संजय शर्मा की मंगलवार की रात कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। कई दिनों से बीआरडी मेडिकल कालेज में उनका इलाज चल रहा था। पीए की पत्नी और बेटी भी संक्रमित है। दोनों को बीआरडी में भर्ती कराया गया हैं। सांसद रवि किशन ने संजय के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताया।


8 जुलाई को बिगड़ी हालात, मेडिकल में कराया एडमिट
कमिश्नर के पीए की तबीयत आठ जुलाई को खराब हुई। नौ जुलाई को कोरोना जांच के लिए सैम्पल दिया। अगले ही दिन कोरोना की पुष्टि हो गई। इसके बाद उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन हालत बिगड़ने लगी तो उन्हें बीआरडी मेडिकल कालेज के कोरोना वार्ड के आईसीयू में शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों ने वेंटिलेटर सपोर्ट भी दिया। मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए। संजय की मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध था। यकीन करना मुश्किल है कि वो अब हमारे बीच नहीं रहे।


सोशल मीडिया पर शोक, लोगों ने जताया दुख

लंबे समय से कमिश्नर के पीए के रूप में तैनात संजय की मौत ने सबको झकझोर दिया। उनके साथी यह सोचकर हैरान थे कि एक जिंदादिल इंसान इतनी जल्दी जिंदगी से कैसे हार गया। संजय को करीब से जानने वाले लोग काफी दुखी नजर आए। तमाम लोग उनकी मौत से सहम उठे। संजय की मौत पर पुलिस- प्रशासन के अधिकारियों ने गहरा दुख जताया। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त की।

65 नए मरीज मिले, 1207 हुए कोरोना संक्रमित
मंगलवार को गोरखपुर में 65 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 40 शहरी और 25 ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। इस वक्‍त जिले में कोविड-19 के कुल 579 एक्टिव मरीज हैं जिनका अलग-अलग अस्‍पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक मिले कुल कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 1207 हो चुकी है। अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल मिले संक्रमितों में से 602 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।

पूर्व राज्य मंत्री पप्पू कोरोना पॉजिटिव
पादरी बाजार में रहने वाले उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व राज्य मंत्री जितेंद्र कुमार जायसवाल उर्फ पप्पू भइया की कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हरियाणा के गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। उनके बड़े बेटे विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले निमोनिया की शिकायत पर उन्हें भर्ती किया गया। चिकित्सकों की सलाह पर कोरोना जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

17 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

17 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

18 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago