Categories: Crime

गोरखपुर में जनता कर्फ़्यू को लेकर पुलिस ने शुरू किया जागरूकता अभियान

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। कोरोना वायरस को लेकर सावधानी और बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान की शुरूआत की गई है। विभिन्न चौराहों पर पब्लिक को जनता कर्फ्यू के बारे में जानकारी दी जा रही है। एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने शुक्रवार को अभियान का शुभारंभ किया। मोहद्दीपुर चौराहे पर जनता को जानकारी दी गई। कोरोना से बचाव को लेकर पंपलेट भी बांटा गया।

गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी से अपील किया है कि 22 मार्च को सुबह सात बजे से रात 09 बजे तक लोग घरों में ही रहें। प्रधानमंत्री के इस आह्वान पर एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा को यह जिम्मेदारी सौपीं। बस, टेंपो और अन्य वाहनों में जाकर पुलिस ने यात्रियों के बीच पंपलेट दिया। एसपी के साथ टीएसआई रुद्र प्रताप सिंह, टीएसआई अजय कुमार, टीएसआई दयाशंकर सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

इस तरह से किया जा रहा है जागरूक

  • क्या आप को पता है कि ये जनता कर्फ्यू क्या है?
  • कोरोना से बचाव के क्या-क्या उपाय हो सकते हैं?
  • जनता कर्फ्यू से लोगों को क्या फायदा होगा?
  • वायरस का प्रभाव रोकने को हाथों को धोते रहें।
  • सेनेटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें। मास्क लगाकर भीड़ वाली जगहों पर जाएं।
  • बहुत जरूरी ना हो तो घर से बाहर जाने से पर परहेज करें।

यह एक अभियान शुरू किया गया है। चौराहों पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान हर चौराहे पर चलाया जा रहा है।
आदित्य प्रकाश वर्मा, एसपी यातायात

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago