Categories: CrimeNews

पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में चूहा कुतर गया महिला की आंख, मचा हड़कंप, शुरू हुई जांच

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कालेज की मोर्चरी से महिला की आंख गायब से हड़कंप मचा हुआ है। गुलरिहा एरिया के हरसेवकपुर नंबर दो के रहने वाले नीतेश चौहान की पत्नी अनुराधा की लाश फंदे से झूलती मिली थी। 31 जुलाई की देर शाम घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सोमवार को महिला की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. एक तस्वीर में महिला की दाहिनी आंख गायब बताई जा रही है. घटना सामने आने पर सीएमओ गोरखपुन ने जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस कह रही है कि मोर्चरी में रखे गए शवों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी वहां के कर्मचारियों की है।

पोस्टमार्टम हाउस में पुलिस ने रखवाई थी लाश
हरसेवकपुर नंबर दो चौहान टोला निवासी नीतेश चौहान की पत्‍नी अनुराधा उर्फ रानी का शव 31 दिसंबर की कमरे में पंखे से लटकता मिला था। दुकान से लौटने पर नीतेश ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। उसने पुलिस को बताया कि अनुराधा ने नाराज होकर अपनी जान दे दी है। मामले की जानकारी पाकर महिला के मायके वाले भी आ गए। नीतेश की सास ने दहेज की मांग को लेकर बेटी की हत्या करके लाश को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने नीतेश, सुभाष, पन्ना, रामप्रवेश, शनि, शिवचन्द ,लक्ष्मी, पूनम,निर्मला,शान्ति सहित 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मौत की सही वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

तस्वीरें वायरल होने पर सामने आया मामला
सोमवार को अनुराधा की दो तस्वीरें वायरल हुईं। इनमें एक तस्वीर उस समय की है जब पुलिस ने कमरे में शव को बरामद किया। दूसरी तस्वीर मोर्चरी की बताई जा रही है। अनुराधा के मायके वाले हत्‍या के बाद आंख निकालने का आरोप लगाने लगे। पुलिस ने इसकी सूचना नगर विधायक डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल को दी। उन्होंने जब गुलरिहा के थानेदार रवि राय से बात की तो सामने आया कि जब फंदे से लाश उतारी गई तो तब दोनों आंखें सुरक्षित थीं। इसको लेकर हंगामा मचा हुआ है। बताया जाता है कि मोर्चरी में कभी किसी लाश की अंगुली तो कभी अंगूठा गायब हो जाता है। सीएमओ गोरखपुर ने इस पूरे प्रकरण की जांच का निर्देश जारी कर दिया है।

मोर्चरी से महिला की आंख गायब होने का मामला बेहद ही गंभीर है। इसकी जांच कराई जाएगी। पोस्‍टमार्टम करने वाले डाक्‍टर से बात की जाएगी।
— डा. सुधाकर प्रसाद पांडेय, सीएमओ

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago