Categories: CoronaUtility

कोरोना वैक्‍सीनेशन ड्राई रन : सीएमओ ने लगवाया “पहला टीका”, बोले – नहीं है कोई नुकसान

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। कोरोना से निपटने के लिए मंगलवार को जिले में ड्राई रन की प्रक्रिया पूरी की गई। जिला महिला च‍िकित्‍सालय में ड्राई रन के लिए दो बूथ का निरीक्षण करने के बाद सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने वैक्‍सीन लगवाई। इसके असर को लेकर फैली सभी भ्रांतियों को दूर किया। गोरखपुर के शहर के तीन और ग्रामीण क्षेत्र में तीन जगहों पर वैक्‍सीनेशन के लिए ड्राई रन की प्रक्रिया को पूरा किया गया। बीआरडी मेडिकल कालेज, जिला महिला चिकित्‍सालय, नगरीय स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र शाहपुर, सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र कैंपियरगंज, प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र खोराबार और भटहट पर ड्राई रन किया गया। हर केंद्र पर 25-25 स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को बुलाया गया।
जिला महिला चिकित्‍सालय पर बने बूथ नंबर- एक पर पहले लाभार्थी के रूप में सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने वैक्‍सीन लगवाया। आधे घंटे के लिए वेटिंग रूम में बैठकर साइड इफेक्ट का इंतजार किया।

काफी अच्छा लगा, नहीं कोई साइड इफ़ेक्ट
वैक्‍सीनेशन के बाद सीएमओ ने बताया कि वे काफी अच्‍छा महसूस कर रहे हैं। उन्‍हें किसी भी प्रकार की कोई समस्‍या या साइडइफेक्‍ट नहीं हुआ है। उन्‍होंने बताया कि ड्राई रन में टीकाकरण को छोड़कर वे सारी गतिविधियां होती हैं, जो टीकाकरण में होती हैं। लाभार्थी के मोबाइल पर एक मैसेज आएगा कि उसका टीकाकरण होना है। टीकाकरण के लिए बुलाए गए व्यक्ति की पुष्टि होने उनका हाथ सेनेटाइज करने के बाद वेटिंग एरिया में बैठाया जाएगा। टीकाकरण के बाद 30 मिनट के लिए प्रतीक्षालय में रखकर 30 मिनट का समय दिया जाएगा। जिला महिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षिक डॉ. माला कुमारी सिन्‍हा ने बताया कि 100 लोगों का लक्ष्‍य रखा गया है। शासन के निर्देश के अनुसार प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

8 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

8 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

9 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago