Categories: News

जीडीए में जुड़ जाएंगे पीपीगंज, पिपराइच और चौरीचौरा

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। महानगर से आगे विस्तार की तैयारी चल रही है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) इस काम को पूरा करने में जुटा है। जीडीए बोर्ड से प्रस्ताव पास करा कर शासन को भेज दिया गया है। शासन से सीमा विस्तार के प्रस्‍ताव को जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इस नए प्रस्ताव में 319 गांव और पीपीगंज, पिपराइच और मुंडेरा बाजार नगर पंचायत (चौरीचौरा) जीडीए से जुड़ जाएंगे।

जल्द ही जारी होगा नोटिफिकेशन, तैयारी में अधिकारी
जीडीए में नगर निगम के साथ 170 गांव शामिल किए गए हैं। इसी के आधार पर 2021 की महायोजना भी बनी थी। शहर के विस्तार के साथ-साथ ही महायोजना 2031 पर काम चल रहा है। नगर निगम के विस्तारीकरण के बाद जीडीए ने भी अपने विस्तार की योजना बनाई है। इसमें शहर के आसपास के गांव शामिल हैं। वाराणसी हाइवे, सोनोली रोड और देवरिया रोड के 319 गांव और नगर पंचायतों को भी जोड़ा जा रहा है। तेजी से विकास के साथ-साथ नई कॉलोनी बनाने में सहूलियत होगी। जीडीए के वीसी अनुज सिंह ने बताया कि सीमा विस्तार के प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर शासन को भेज दिया गया है। इससे प्राधिकरण का कुल एरिया 65219 हेक्टेयर हो जाएगा। नगर निगम क्षेत्र के साथ 319 नए गांव, पीपीगंज, पिपराइच और मुंडेरा बाजार नगर पंचायत को शामिल करने का भी प्रस्ताव है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago