Categories: Crime

गीडा में हिस्ट्रीशीटर दोस्त संग दावत में गए प्रॉपर्टी डीलर की पीटकर हत्या

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। लॉक डाउन में हिस्ट्रीशीटर सहित अन्य दोस्तों की दावत में गए प्रॉपर्टी डीलर बेलीपार थाना क्षेत्र के भिलोरा निवासी 40 वर्षीय विनोद दूबे की
पीट कर हत्या कर दी गई। घटना गीडा के सेक्टर 15 में हुई। विनोद की पत्नी का आरोप है कि उसके दोस्त दावत के लिए घर से बुलाकर ले गए थे और फिर पीट-पीटकर मार डाला। मृतक की पत्नी मंजू ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

उरूवा थाना क्षेत्र के सहुआखोर निवासी हरिश्चंद्र दूबे के 40 वर्षीय का बेटा विनोद दूबे, अपने नवासे बेलीपार थाना क्षेत्र के भिलोरा में मकान बनवा लिया था। लेकिन वो पत्नी और बच्चों के साथ सहजनवां थाना क्षेत्र के वार्ड नं. 10 स्थित घनश्याम नगरी में किराए का मकान लेकर रहते थे। विनोद की पत्नी का आरोप है कि मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गांव के दो युवक घर आए और विनोद को दावत के बहाने बुलाकर कर ले गए। रात को आठ बजे पड़ोसी के फोन पर एक दोस्त ने बताया कि विनोद की हालत खराब है। वह घायल हाल में जीरो प्वाइंट के पास पड़े हैं। बाद में गीडा सेक्टर 15 में स्थित एक ढाबा पास सड़क के घायल मिले। इलाज के लिए परिजन सीएचसी सहजनवां ले गए। जहां डॉक्टरों ने उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही विनोद की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक गीडा दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मंजू देवी की तहरीर पर दरोगा, चंदन, टोनू, मोनू तथा महादेव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

अक्सर दावत पर जाता था विनोद
भिलोरा निवासी विनोद दूबे बच्चों की पढ़ाई के लिए सहजनवां नगर पंचायत के घनश्याम नगरी में किराए का कमरा लेकर परिवार के साथ रहता था। साथ ही परिवार का पालन-पोषण करने के लिए जमीन के खरीद-फरोख्त का कार्य करता था। जमीन के कारोबार में उसकी दोस्ती काफी लोगों से हो गई थी और आए दिन कही ना कही दावत पर आता-जाता था। मंगलवार को भी वह पत्नी से दावत में जाने की बात कह कर ही दोस्तों के साथ निकला था। विनोद दूबे की हत्या में नामजद टोनू पांडेयू बेलीपार थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ लूट और छिनैती के कई मामले दर्ज हैं। वह लूट के मामले में कई बार जेल भी जा चुका है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago